Rajasthan

Dahi Paneer Ki Sabji I dholpur news I खट्टा-चटपटा स्वाद देगा बारिश का मजा दोगुना, झटपट बनाएं दही बैंगन और पनीर

Last Updated:August 30, 2026, 17:58 IST

Dahi Paneer Ki Sabji: बारिश के मौसम में अगर कुछ चटपटा, खट्टा और स्वादिष्ट खाने का मन हो तो दही बैंगन और पनीर की भरमा सब्जी एक बेहतरीन विकल्प है. बैंगन, दही और पनीर के अनोखे मेल से तैयार यह सब्जी कम समय में बनकर तैयार हो जाती है और रोटी, पराठे या चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है.

धौलपुर. बारिश के मौसम में अगर कुछ चटपटा, खट्टा और स्वादिष्ट खाने का मन हो तो घर पर दही बैंगन और पनीर की भरमा सब्जी बनाई जा सकती है. यह सब्जी स्वाद में बेहद खास होती है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. बैंगन, दही और पनीर का मेल इस सब्जी का स्वाद और भी बढ़ा देता है. इसे रोटी, पराठे या चावल के साथ आसानी से परोसा जा सकता है. गृहणी प्रभात शर्मा ने बताया कि दही बैंगन और पनीर की भरमा सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन को अच्छी तरह साफ पानी से धो लें. इसके बाद बैंगन को चार हिस्सों में काट लें. अब प्याज, लहसुन, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक काटकर अलग रख लें. अब गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें सरसों का तेल डालकर गर्म करें.

तेल गर्म होने पर इसमें जीरा डालें. इसके बाद कटे हुए प्याज, लहसुन और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह भूनें. जब प्याज हल्का सुनहरा हो जाए तो इसमें कटे हुए टमाटर और पनीर डाल दें, दोनों को करीब 5 मिनट तक अच्छी तरह पकाएं. अब एक कटोरी में दही लेकर उसे अच्छी तरह फेंट लें. इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. तैयार मसाले वाले दही को कटे हुए बैंगन के बीच में भर दें. इसके बाद इन बैंगनों को कढ़ाई में डालें और मसाले के साथ अच्छी तरह मिला दें.

कढ़ाई को ढककर करीब 7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. इस दौरान बैंगन अच्छी तरह पक जाएंगे और दही, मसालों व पनीर का स्वाद उनमें अच्छी तरह मिल जाएगा. सब्जी तैयार होने के बाद ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल दें. अब आपकी स्वादिष्ट दही बैंगन और पनीर की भरमा सब्जी तैयार है. यह सब्जी बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आ सकती है. बारिश के मौसम में इसका चटपटा और खट्टा स्वाद खाने का मजा और बढ़ा देता है. घर में मेहमान आए हों तो भी इस आसान सब्जी को कम समय में बनाकर गर्मागर्म रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसा जा सकता है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Dhaulpur,Rajasthan

First Published :

August 30, 2026, 17:58 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj