Health

Samantha Prabhu Pregnancy Weight Gain: समांथा प्रभु की 5 महीने की प्रेग्रेंसी में 11 किलो वेट गेन, जानें क्यों बढ़ता है वेट

Last Updated:August 30, 2026, 14:52 IST

Samantha Prabhu Pregnancy Weight Gain: समांथा रुथ प्रभु की प्रेग्रेंसी को लगभग 5 महीने पूरे हो चुके हैं. इसे बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया कि उनका वजन 11 किलो बढ़ गया है. वैसे तो प्रेग्रेंसी में वेट गेन बहुत ही नॉर्मल होता है, लेकिन वेट बढ़ना चाहिए और इसका कारण क्या होता है? अगर आप भी जानना चाहते हैं, तो ये अेख आपके लिए है.

ख़बरें फटाफट

5 महीने की प्रेग्रेंसी में समांथा का 11kg वेट बढ़ा, जानें क्यों बढ़ता है वजनZoom

साउथ इंडियन समांथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर फैंस के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनका वजन करीब 11 किलोग्राम बढ़ चुका है. हालांकि, समांथा का कहना है कि इस समय उनका ध्यान वजन कम या ज्यादा होने पर नहीं, बल्कि खुद को स्वस्थ रखने पर है.

हालांकि प्रेग्नेंसी के समय वजन बढ़ना बहुत ही कॉमन है. लेकिन बहुत ज्यादा वजन मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसे में प्रेग्रेंसी के समय कितना वजन होना चाहिए पता होना जरूरी है. यहां आप सही वेट और इसके कारण के बारे में जान सकते हैं.

प्रेग्नेंसी में कितना वजन बढ़ना सामान्य है?
NHS की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकांश गर्भवती महिलाओं का वजन पूरे गर्भकाल में लगभग 10 से 12.5 किलोग्राम तक बढ़ सकता है. आमतौर पर वजन का बड़ा हिस्सा गर्भावस्था के 20वें सप्ताह के बाद बढ़ता है. यह अतिरिक्त वजन केवल बच्चे की वजह से नहीं होता, बल्कि शरीर में कई अन्य बदलाव भी इसके लिए जिम्मेदार होते हैं.

गर्भावस्था में वजन बढ़ने के पीछे क्या कारण हैं?जब बच्चा जन्म लेता है, तो उसका वजन लगभग 3 से 3.6 किलोग्राम हो सकता है. इसके अलावा बढ़े हुए वजन में कई अन्य चीजें भी शामिल होती हैं, जैसे स्तनों का आकार बढ़ना, गर्भाशय का बड़ा होना, प्लेसेंटा का विकास, एमनियोटिक फ्लूइड, शरीर में रक्त और तरल पदार्थ की मात्रा बढ़ना तथा भविष्य में स्तनपान के लिए फैट स्टोर होना.

पहले तीन महीनों में कितना वजन बढ़ता है?
मेयो क्लीनिक के अनुसार, गर्भावस्था के शुरुआती 13 सप्ताह यानी पहले ट्राइमेस्टर में आमतौर पर बहुत अधिक वजन बढ़ाने की जरूरत नहीं होती. इस दौरान लगभग 0.5 से 1.8 किलोग्राम वजन बढ़ना सामान्य माना जाता है. यदि मॉर्निंग सिकनेस या उल्टी की समस्या हो, तो वजन बढ़ना और भी कम हो सकता है.

दूसरे और तीसरे ट्राइमेस्टर में वजन बढ़ना क्यों जरूरी है?गर्भावस्था के 14वें सप्ताह से लेकर डिलीवरी तक बच्चे का विकास तेजी से होता है. इस दौरान स्वस्थ वजन वाली महिलाओं को औसतन हर सप्ताह लगभग 0.5 किलोग्राम वजन बढ़ाने की सलाह दी जाती है. इसके लिए रोजाना करीब 300 अतिरिक्त कैलोरी पर्याप्त हो सकती है. यह कैलोरी फल, दूध, साबुत अनाज, प्रोटीन और हेल्दी फैट से प्राप्त की जा सकती है.

क्या 11 किलो वजन बढ़ना सामान्य है?विशेषज्ञों के अनुसार, यदि प्रेग्नेंसी के दौरान कुल वजन बढ़ना 10 से 12.5 किलोग्राम के बीच है, तो इसे सामान्य माना जाता है. हालांकि हर महिला की शारीरिक स्थिति अलग होती है, इसलिए गर्भावस्था के दौरान वजन को लेकर किसी भी चिंता की स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना सबसे बेहतर विकल्प है.

About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 30, 2026, 14:52 IST

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj