Entertainment

पाकिस्तानी कव्वाली पर बना वो कल्ट गाना, जिसमें 3 सिंगर्स का आजमाया गया हुनर, अनिल कपूर ने रचा इतिहास

Last Updated:August 30, 2026, 16:46 IST

बॉलीवुड में अब तक कई सुपरहिट गाने ऐसे रहे हैं, जो पाकिस्तानी गानों से इंस्पायर्ड रहे हैं. अनिल कपूर और श्रीदेवी का एक गाना भी पाकिस्तानी कव्वाली से इंसपायर्ड है.वो गाना है, साल 1997 में आई फिल्म ‘जुदाई’ का टाइटल सॉन्ग. इस गाने में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. इस गाने में तीन सिंगर्स ने अपनी आवाज का हुनर दिखाया था. इस गाने के बोल लोगों के दिल के बेहद करीब है.

ख़बरें फटाफट

पाकिस्तानी कव्वाली पर बना वो कल्ट गाना, जिसमें 3 सिंगर्स का आजमाया गया हुनरZoomगाने ने रचा इतिहास

नई दिल्ली. साल 1997 में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें पत्नी ने अपने पति को ही बेचकर उसकी दूसरी शादी करा दी थी. वो फिल्म है, जुदाई. फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए थे. राज कंवर के डायरेक्शन में बनी फिल्म जुदाई का एक गाना तो कल्ट साबित हुआ था. फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी लीड रोल में नजर आए थे.दोनों की जोड़ी के एक गाने तो तहलका ही मचा दिया था.

अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म के इस गाने को लोग आज भी पसंद करते हैं. लेकिन फिल्म का एक गाना हमेशा लोगों के जहन में रहता है. अलका याज्ञनीक का गाया ये वो गाना है, मुझे एक पल चैन न आए, सजना तेरे बिना… इस गाने ने फिल्म को हिट कराने में अहम भूमिका अदा की है. इस गाने को आज भी पति अपने पत्नियों को सुनाते हैं.

तीन सिंगर ने मिलकर गाया ये गाना

49 साल पुराना श्रीदेवी और अनिल कपूर का सुपरहिट गाना, मुझे एक पल चैन न आए, सजनी तेरे बिना… गाने को अल्का यागनिक, हरिहरण और जसपिंदर नरूला ने मिलकर गाया है. इसकी धुन और बोल पाकिस्तानी गाने ‘सानू इक पल चैन न आवे’ से इंस्पायर्ड है, जिसे मशहूर गायक उस्ताद नुसरत फतेह अली खान ने गाया था. इस गाने को संगीत भी 90 के दशक के जानी-मानी संगीतकारों की जोड़ी नदीम-श्रवण ने दिया था. वहीं गाने के बोल समीर ने लिखे थे. आज भी ये गाना कल्ट कहलाता है.

   अनिल कपूर नहीं करना चाहते थे फिल्म

रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल कपूर और श्रीदेवी की इस फिल्म की कहानी काफी अलग तरह की है. यही वजह थी कि शुरुआत में अनिल कपूर इस फिल्म में काम करने में आना कानी कर रहे थे. लेकिन पारिवारिक दबाव और रिश्ते के समीकरणों की वजह से उन्होंने इस फिल्म में काम किया. भाई बोनी कपूर के कहने पर उन्होंने इस फिल्म में काम किया था. डिस्ट्रीब्यूटर्स को भी लग रहा था कि फिल्म चल नहीं पाएगी. क्योंकि पति को बेचने की कहानी कोई एक्सेप्ट करेगा या नहीं ये भी लेकर वो कंफ्यूज थे,लेकिन श्रीदेवी और अनिल कपूर की ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने इतिहास रच दिया.

बता दें कि फिल्म में श्रीदेवी, अनिल कपूर और उम्रिला मातोंडकर लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म में श्रीदेवी अपने पति को बेच देती हैं और खुद ही उसकी दूसरी शादी कराती हैं. लेकिन जब अहसास होता है कि उन्होंने क्या खो दिया तो उन्हें पछताना पड़ता है. फिल्म की कहानी ने तो लोगों को दीवाना बना दिया था.फिल्म के कई गाने तो आज भी लोग याद करते हैं और गुनगुनाते हैं.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 30, 2026, 16:46 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj