garlic | garlic health benefits | lahsun | lahsun khane ke fayde | घर की रसोई में रखी ये 2 चीज कई बीमारियों के लिए काल, बस सुबह खाली पेट कर लें सेवन

Last Updated:August 30, 2026, 14:40 IST
सुबह खाली पेट कुछ चीजों का सेवन स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है, इसी तरह सुबह खाली पेट लहसुन और शहद का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है. मौसम में बदलाव के कारण होने वाले सर्दी, जुकाम से लेकर ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मददगार होता है.
आज के भागदौड़ भरे जीवन में लोग अपने शरीर को चुस्त-दुरुस्त और तंदुरुस्त रखने के लिए दवाइयों की जगह लोग आयुर्वेदिक नुस्खाओं का इस्तेमाल करना पसंद कर रहे हैं, जिसका सेवन करते हुए शरीर को प्राकृतिक तरीके से स्वस्थ रखा जा सके और शरीर को तमाम तरह के रोगों से निजात मिल सके.
इसके साथ ही हमारे रसोई में भी कई ऐसी चीज मौजूद होती हैं, जिनमें कई प्रकार के औषधीय गुण भी पाए जाते हैं. इसी तरह आज हम आपको आपके किचन में मौजूद एक ऐसी बेहद मामूली चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन आपके शरीर को कई तरह की समस्याओं से हमेशा के लिए दूर रख सकता है.
हम बात कर रहे हैं लहसुन की, जो आमतौर पर लगभग सभी घरों के किचन में पाई जाती है. इसका सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेदिक दावों के सलाहकार डॉ. आशीष बताते हैं कि कच्चे लहसुन के नियमित सेवन से मौसम के बदलाव के कारण होने वाली कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है.
Add as Preferred Source on Google
आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन की एक या दो कली शहद में मिलाकर खाने से बदलते मौसम के कारण होने वाले सर्दी, जुकाम, खांसी जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है. लहसुन में एलिसिन नामक तत्व पाए जाते हैं, जो एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरस गुना से भरपूर होते हैं.
वहीं शहद का सेवन शरीर की इम्युनिटी को बूस्ट करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. ऐसे में इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है, जिससे मौसमी बीमारियों और इंफेक्शन से शरीर का बचाव किया जा सकता है.
सबसे खास बात यह है कि आज के व्यस्त जीवन में खानपान की अनियमित के कारण बढ़ते वजन और मोटापा से ज्यादातर लोग परेशान हैं, ऐसे में या नुस्खा शरीर के बढ़ते वजन और पेट की चर्बी को कम करने में भी बेहद फायदेमंद हो सकता है. खाली पेट लहसुन और शहद का सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है.
मेटाबॉलिज्म बेहतर होने से शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट तेजी से वर्ण होने लगता है और मोटापा जैसी समस्या से भी धीरे-धीरे छुटकारा मिल सकता है. यह मिश्रण शरीर से हानिकारक टॉक्सिंस को बाहर निकलने में बेहद मददगार होता है, जिससे हार्ट संबंधी समस्या भी दूर होती है.
सुबह खाली पेट लहसुन और शहद का सेवन दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. लहसुन में खून को पतला करने और रक्त संचार को बेहतर बनाने जैसे प्राकृतिक गुण होते हैं, जिससे धमनियों में होने वाली रुकावट से बचा जा सकता है. यह शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है और शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाने में फायदेमंद माना जाता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 30, 2026, 14:40 IST



