Rajasthan

झालावाड़ में 5 युवाओं से भरी नाव पलटी, 2 गहरे पानी में लापता

Last Updated:August 31, 2026, 08:52 IST

Jhalawar News: झालावाड़ के दुर्गपुरा तालाब में रविवार रात घूमने गए 5 युवाओं की नाव अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 3 युवक तैरकर बाहर आ गए, जबकि झालावाड़ निवासी कल्लू और कान्हा पानी में डूबकर लापता हो गए. सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस, सिविल डिफेंस और SDRF की टीमें तलाश में जुटी हैं, लेकिन अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है.

ख़बरें फटाफट

झालावाड़ के दुर्गपुरा तालाब में पलटी युवाओं से भरी नाव, 2 युवक लापताZoomJhalawar News: दुर्गपुरा तालाब में नाव पलटी, झालावाड़ के 2 युवक लापता

Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ जिले में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया. झालावाड़ शहर के दुर्गपुरा गांव स्थित तालाब में घूमने गए युवाओं से भरी एक नाव अचानक अनियंत्रित होकर पानी में पलट गई. इस हादसे के बाद नाव में सवार 5 युवकों में से 3 तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि 2 युवक गहरे पानी में डूबकर लापता हो गए. सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस, सिविल डिफेंस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और सघन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, झालावाड़ शहर के रहने वाले 5 युवक रविवार रात घूमने के लिए दुर्गपुरा गांव के तालाब पर गए थे. वहां वे एक नाव में सवार होकर तालाब के पानी में मौज-मस्ती कर रहे थे. इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से नाव एक तरफ झुककर पलट गई और सभी पांचों युवक गहरे पानी में गिर गए.

3 युवक सुरक्षित निकले, 2 का सुराग नहींपानी में गिरते ही 3 युवकों ने तैरकर अपनी जान बचा ली और किनारे पर आ गए. हालांकि, उनके दो साथी गहरे पानी में समा गए. लापता युवकों की पहचान झालावाड़ के ‘चंदा महाराज की पुलिया’ निवासी कल्लू और ‘तबेला रोड’ निवासी कान्हा के रूप में हुई है.

परिजनों में मची चीख-पुकार, तलाश जारीघटना के तुरंत बाद स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस, सिविल डिफेंस के गोताखोरों और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने तालाब में तलाशी अभियान शुरू किया. रात से लेकर अब तक पानी में गोताखोरों द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन दोनों लापता युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका है. हादसे की खबर मिलते ही लापता युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव व शहर में चिंता का माहौल बना हुआ है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Jhalawar,Jhalawar,Rajasthan

First Published :

August 31, 2026, 08:52 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj