Kaun Banega Crorepati 18: ‘मौत की बात काहे कर रहा है यार’, जेन-जी की भाषा से अमिताभ बच्चन हैरान, ‘रॉकिंग’-‘किलिंग इट’ का निकाला अनोखा मतलब

Last Updated:August 31, 2026, 12:48 IST
आज के बदलते दौर में युवाओं की ‘जेन-जी’ भाषा पुरानी पीढ़ी के लिए समझना काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो रही है. इस सूची में अब अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल हो गया है. क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के मंच पर बिग बी ने जेन-जी स्लैंग्स पर अपनी मजेदार उलझन साझा की. अमिताभ बच्चन का यह मजाकिया अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
ख़बरें फटाफट
नई पीढ़ी की भाषा को लेकर अमिताभ बच्चन को हुई उलझन. (फोटो साभार: अमिताभ बच्चन ब्लॉग)
नई दिल्ली. आज की जेन-जी पीढ़ी बातचीत के दौरान अनोखे शब्दों का इस्तेमाल करती है. कई बार यह भाषा पुरानी पीढ़ी के लिए के लिए समझना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. अब अमिताभ बच्चन भी जेन-जी भाषा और उनकी स्लैंग्स को समझने-सीखने की दिलचस्प कोशिश करते नजर आए. उम्र के इस पड़ाव पर भी नए दौर के साथ तालमेल बिठाने का उनका यह प्रयास फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.
क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के एक एपिसोड के दौरान अमिताभ बच्चन ने कहा कि कैसे हर पीढ़ी के साथ भाषा और उसके शब्द बदलते रहते हैं. उन्होंने ‘रॉकिंग’ और ‘किलिंग इट’ जैसे शब्दों का मजेदार शाब्दिक मतलब निकाला. युवा पीढ़ी की भाषा पर अपनी कन्फ्यूजन शेयर करते हुए बच्चन ने कहा, ‘आज कल की ‘जेन जी’ या ‘जेन ए’ पता नहीं कैसे बोलचाल की भाषा में शब्दों का इस्तेमाल करते हैं.’
अमिताभ बच्चन को समझ नहीं आई ‘जेन जी’ की भाषा
अमिताभ बच्चन ने आगे कहते हैं. ‘यू आर रॉकिंग… मिस्टर बच्चन, यू आर रॉकिंग.’ हमने कहा, ‘यार, पत्थर तो हमने अभी तक उठाया नहीं. हमारी तस्वीर देखकर बोलते हैं कि ‘सर, यू आर किलिंग इट.’ हमने कहा कि मौत की बात काहे कर रहा है यार हमसे?’ पहले भी अमिताभ बच्चन ने कहा था कि उनके लिए जेन जी भाषा और टर्मिनोलॉजी को समझना बहुत मुश्किल होता है. मेगास्टार ने हाल ही में एक नया जेन जी टर्म, बीवी पगलू भी खोजा था.
कौन कहलाते हैं ‘जेन-जी’ पीढ़ी के लोग
इसका मतलब जानने के बाद अमिताभ ने मजाक में कहा था, ‘यह बिल्कुल सही है. पत्नी बॉस है और हर पति को यह मानना चाहिए. ऐसे जियो और तुम बच जाओगे, नहीं तो, तुम्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा. जेन जी भाषा मुख्य रूप से इंटरनेट, सोशल मीडिया और पॉप कल्चर से उपजी एक तेज, संक्षिप्त और अनूठी संवाद शैली है, जिसका उपयोग 1997 से 2012 के बीच जन्मे युवा करते हैं. यह भाषा लंबे वाक्यों की जगह शॉर्टकट, मीम्स और खास स्लैंग पर आधारित होती है.
About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
August 31, 2026, 12:48 IST



