Aaj ka Dhanu Rashi: धनु वालों के लिए शुभ है 8 सितंबर! हनुमान जी की पूजा से चमकेगा भाग्य, सेहत का रखें ध्यान

Last Updated:September 07, 2026, 17:43 IST
Aaj ka Dhanu Rashifal 8 September 2026: 8 सितंबर 2026 को धनु राशि के जातकों को कारोबार में नए अवसर और आर्थिक लाभ मिल सकते हैं. आज मन की बात कहने और हनुमान जी की पूजा करने से शुभ परिणाम मिलेंगे. सेहत का ध्यान रखें और उधारी से बचें.
ख़बरें फटाफट
जमुई: धनु राशि के जातकों को 8 सितंबर 2026 के दिन कई नए अवसर प्रदान करेगा. इस दिन धनु राशि के जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है. साथ ही आर्थिक लाभ कमाने का और भी कई बड़े मौके मिल सकते हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि 8 सितंबर 2026 के दिन चंद्रमा धनु राशि से आठवें भाव में स्थित होंगे. जिससे धनु राशि के जातकों का मन थोड़ा इधर-उधर भटक सकता है. ऐसे में आपको कोई भी काम करने से पहले काफी सोच विचार कर पूरे एकाग्र मन से होकर उस काम की शुरुआत करनी चाहिए, तभी आपको उसमें फायदा मिल सकता है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज कोई भी वादा करके उसे निभाना चाहिए.
कारोबार में उधारी से करें तौबाज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातक अगर को कारोबार में उधार से तौबा करना चाहिए, नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है. उन्होंने बताया कि आज आप अपने कारोबार को बढ़ाने की दिशा में काम कर सकते हैं. आज आपको कोई ऐसी डील मिल सकती है. जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है. अगर आपका कोई पैसा लंबे समय से कहीं रुका हुआ है, तो आपको आज वह वापस मिल सकता है. हालांकि छोटे घरेलू काम पर आज आपको कुछ पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. धनु राशि के जातकों को आज कारोबार के लिए किसी यात्रा पर जाना भी पड़ सकता है. हालांकि आपके लिए यह यात्रा बड़ी ही फायदेमंद साबित होने वाली है.
सेहत के लिए दिनचर्या में करें बदलावज्योतिष आचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखना चाहिए. इसके लिए उन्हें अपने दिनचर्या में भी थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है. ऐसे में आप काफी तरह ताजगी महसूस करेंगे. प्यार के मामले में आपको आज थोड़ा संवेदनशील होने की जरूरत है. अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो उसे इंतजार कराने की बजाय उसके साथ समय व्यतीत करें. अगर आप के मन में किसी व्यक्ति के लिए कोई खास भावना है, तो आज बिना देर किए उसे कह दें. अगर आप आज अपने मन की बात कहते हैं, तो उसके स्वीकार होने की संभावना अधिक है. धनु राशि के जातकों को आज के दिन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. ऐसा करना उनके लिए शुभ रहेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग नीला और शुभ अंक 6 है.
About the AuthorAmit Ranjan
अमित रंजन वर्तमान में में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ेंFirst Published :
September 07, 2026, 17:43 IST



