Rajasthan

कब बनेगा स्कूल का नया भवन? दो कमरों में पढ़ रहे बच्चों ने खोल दिया मोर्चा

Last Updated:September 07, 2026, 18:46 IST

Bikaner News:बीकानेर के सीमावर्ती खाजूवाला के 1KJD में स्कूल भवन की कमी को लेकर छात्रों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. पुरानी बिल्डिंग डिस्मेंटल होने के बाद महज दो कमरों में स्कूल संचालित होने से पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप है. नाराज ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया और कम से कम चार नए कमरे बनाने की मांग की. मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई है.भवन गायब पढ़ाई बेहाल, स्कूल के गेट पर ताला और अनिश्चितकालीन धरना शुरूZoom

बीकानेर. सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला के 1KJD गांव में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पर्याप्त भवन नहीं होने से नाराज छात्रों और ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय की पुरानी बिल्डिंग को डिस्मेंटल किए जाने के बाद से स्कूल महज दो कमरों में संचालित हो रहा है. ऐसे में विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों के मुताबिक, विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में पर्याप्त कक्ष उपलब्ध नहीं हैं. पुरानी इमारत को हटाए जाने के बाद नई बिल्डिंग का निर्माण नहीं होने से स्कूल की व्यवस्था प्रभावित हो गई है. दो कमरों में कक्षाएं संचालित होने के कारण बच्चों को बैठने और पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि सीमित स्थान के कारण शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है.

कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल भवन की समस्या को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है. इसके बावजूद अब तक भवन निर्माण की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है. धरने पर बैठे ग्रामीणों और छात्रों ने विद्यालय में कम से कम चार नए कमरों का निर्माण करवाने की मांग रखी है. उनका कहना है कि पर्याप्त कक्ष उपलब्ध होने से ही विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा, ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा.

मांग पूरी नहीं हुई तो भूख हड़ताल की चेतावनी

ग्रामीणों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही स्कूल भवन निर्माण को लेकर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. जरूरत पड़ने पर ग्रामीण और छात्र भूख हड़ताल भी करेंगे. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए विद्यालय के लिए जल्द से जल्द पर्याप्त भवन उपलब्ध करवाया जाए.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Bikaner,Rajasthan

First Published :

September 07, 2026, 18:46 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj