Entertainment

वो बदकिस्मत सुपरस्टार, 14 साल में जबरदस्ती हुई शादी, नौकरानी बनकर किया गुजारा, पार्टनर ने ही किया बर्बाद

Last Updated:September 07, 2026, 18:18 IST

आउटसाइडर के लिए सिनेमा में कदम रखना मुश्किल होता है और अगर आप गरीब घर की लड़की हों, तो तमाम चुनौतियां आपको निगलने के लिए मुंह बाए खड़ी रहती हैं. मगर एक लड़की अलग ही मिट्टी की बनी थी. उसने सिनेमा में ऐसी सफलता हासिल की, जो बड़े-बड़े स्टार्स को भी नसीब नहीं होती. 80-90 के दशक में उनके नाम से फिल्म की किस्मत तय होती थी. फिल्म में उनकी मौजूदगी के बाद ही डिस्ट्रिब्यूटर उसे खरीदते थे. सिर्फ उनका डांस देखने सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ती थी. फिल्ममेकर्स को उनकी डेट्स का इंतजार रहता था. उन्होंने 4 साल में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. मगर यही सफलता उनकी दुश्मन बन गई. लोग उनके खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने लगे. पार्टनर की वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ा. आखिरकार, उन्होंने 35 साल की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया.

नई दिल्ली: मौत के सालों बाद भी हीरोइन की जिंदगी लोगों को आकर्षित करती है. उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि डिस्ट्रिब्यूटर फिल्म में उनकी मौजूदगी जानने के बाद ही उसे खरीदने का मन बनाते थे. कहते हैं कि वे जब तक अपने डांस नंबर के लिए डेट्स नहीं दे देती थीं, तब तक कुछ फिल्मों की रिलीज अटकी रहती थी. मगर उनकी यही सफलता उनकी जिंदगी की त्रासदी बन गई. हम सिल्क स्मिता की बात कर रहे हैं, जो आर्थिक तंगी से जूझते परिवार में जन्मी थीं. उन्हें 10 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़नी पड़ी. चौथी कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद घर के कामों में मां का हाथ बांटना पड़ा. उन पर सुपरहिट फिल्म भी बनी है. (फोटो साभार: Instagram@silksmithaworld)

सिल्क स्मिता जब 14 साल की हुईं, तो घरवालों ने बिना जानकारी के उनकी अधेड़ उम्र के शख्स से शादी करवा दी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें पति और परिवार का अत्याचार झेलना पड़ा. करीब दो साल बाद सिल्क ने शादी के बंधन से खुद को आजाद किया और अपने दम पर जिंदगी गुजारने निकल पड़ीं. (फोटो साभार: Instagram@silksmithaworld)

सिल्क स्मिता ने शुरू में पेट पालने के लिए घरों में नौकरानी का काम किया. उन्हें फिर फिल्म सेट पर ‘टच-अप आर्टिस्ट’ की नौकरी मिली, जिसने सिनेमा से उनका शुरुआती परिचय करवाया, जिसकी वह आगे चलकर क्वीन बनीं. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, वे जब चेन्नई में फिल्म स्टूडियो में काम कर रही थीं, तब फिल्ममेकर वीनू चक्रवर्ती का ध्यान उनकी ओर गया. उन्हें सिल्क में कुछ बात नजर आई. (फोटो साभार: Instagram@silksmithaworld)

Add as Preferred Source on Google

मगर 1980 की तमिल फिल्म ‘वंदीचक्करम’ की रिलीज के बाद सिल्क स्मिता की जिंदगी अचानक बदल गई. उन्होंने फिल्म में सिल्क नाम का किरदार निभाया था, जिसका दर्शकों पर गहरा असर पड़ा. लोग उन्हें उनके किरदार सिल्क के नाम से जानने लगे. उस फिल्म में हेमा मालिनी ने उनकी आवाज डब की थी. (फोटो साभार: Instagram@silksmithaworld)

सिल्क स्मिता ने ‘फिल्मफेयर’ को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वे कैरेक्टर आर्टिस्ट बनना चाहती थीं. मगर ‘वंदीचक्करम’ की सफलता की वजह से उन्हें ग्लैमरस रोल मिलने लगे. उन्होंने कहा था, ‘वो रोल बहुत अच्छा था. लोगों को मेरी परफॉर्मेंस पसंद आई थी. उसकी वजह से ज्यादा से ज्यादा ग्लैमरस रोल मिलने लगे.’ (फोटो साभार: Instagram@silksmithaworld)

सिल्क स्मिता ने सेंसुअल रोल चुनने की वजह बताई थी. वे आगे बोलीं, ‘मैं अपने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को नाराज नहीं कर सकती थी, इसलिए मैंने उन्हें स्वीकार किया. मगर मेरी महत्वाकांक्षा वही थी.’ वे सिर्फ एक ग्लैमरस परफॉर्मर नहीं थीं, उनमें एक खास आकर्षण था, जो उन्हें बाकियों से अलग बनाती थी. उनके डांस नंबर खासतौर पर पॉपुलर हुए. फिल्म में उनकी मौजूदगी का असर पड़ने लगा. वे अपने 18 साल लंबे करियर में 450 से ज्यादा फिल्मों में नजर आई थीं. (फोटो साभार: Instagram@silksmithaworld)

सिल्क की डिमांड का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वे एक डांस सीक्वेंस के लिए करीब 50 हजार रुपये चार्ज करते थे, जो उस दौर में बड़ी रकम थी. वे किसी दिन दो से तीन गाने शूट करती थीं. उन्होंने रजनीकांत के अपोजिट 1982 की फिल्म ‘मूंद्रू मुगम’ में काम किया था. उनकी जबरदस्त सफलता से सिनेमा जगत में हलचल मच गई थी. लोग उनसे जलने लगे थे. सिल्क स्मिता के खिलाफ प्रोपेगेंडा रचे गए और उनके कद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी हुई. (फोटो साभार: Instagram@silksmithaworld)

सिल्क स्मिता को भले सेंसुअल रोल से लोकप्रियता मिली, मगर वे इस इमेज से बाहर निकलना चाहती थीं. 90 के दशक के आखिर में सिल्क का करियर बदलने लगा. ज्यादा डिमांड के चलते हालात उनके खिलाफ हो गए. नौसिखिए और कम पैसों में काम करने वाले परफॉर्मर्स की इंडस्ट्री में एंट्री हुई, जिसका असर उनकी आर्थिक और निजी जिंदगी पर पड़ा. इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सिल्क को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा, जब उनके पार्टनर ने तीन फिल्मों में पैसे लगाने के लिए मना लिया. तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी. उन्हें करीब 4 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जो उस वक्त बहुत बड़ी रकम थी. (फोटो साभार: Instagram@silksmithaworld)

23 सितंबर 1996 को सिल्क अपने घर में मृत मिलीं. कहते हैं कि उन्होंने खुदकुशी कर ली थी, मगर आज भी उन हालातों पर सवाल उठते हैं. वे तब सिर्फ 35 साल की थीं. उनकी जिंदगी को फिर ‘द डर्टी पिक्चर’ में दिखाया गया. इसमें विद्या बालन ने उनका रोल निभाया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला. (फोटो साभार: Instagram@silksmithaworld)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 07, 2026, 18:18 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj