Entertainment

काजोल संग FLOP से किया डेब्यू, दूसरी फिल्म से मचाया तहलका, शाहरुख-सलमान-आमिर के लिए दहशत था दिव्या भारती का हीरो

Last Updated:September 08, 2026, 18:18 IST

बॉलीवुड का वो गुमनाम सितारा जो एक दौर में इंडस्ट्री के बड़े-बड़े दिग्गजों को टक्कर देता था. अगर ये हीरो फिल्मों से गायब नहीं होता तो शायद ये आज शाहरुख खान, सलमान खान के बराबर का नाम होते. 90 के दशक के अंत में सलमान खान, शाहरुख खान, अजय देवगन और काजोल जैसे सितारों ने इंडस्ट्री में एक साथ कदम रखा था. बरसों बाद भी इन सितारों का दबदबा कायम है, लेकिन इनके बीच से एक सितारा ऐसा था जो लोकप्रियता के बावजूद गायब हो गया.

नई दिल्ली. 90 के दशक के अंत में इंडस्ट्री में कई नौसिखियों ने कदम रखा था. शाहरुख खान ने 1992 में ‘दीवाना’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. साल 1991 में फूल और कांटे से अजय देवगन ने करियर की शुरुआत की थी. साल 1992 में काजोल के साथ फिल्म ‘बेखुदी’ से एक चॉकलेटी हीरो ने भी इंडस्ट्री में कदम रखा था. काजोल की पहली फिल्म भले ही फ्लॉप थी, लेकिन इसका हीरो दूसरी फिल्म से चमक उठा.

कमल सदाना ने 1992 में फिल्म बेखुदी से एक्टिंग डेब्यू किया था. काजोल के साथ उनकी पहली फिल्म फ्लॉप हो गई, लेकिन दूसरी फिल्म में वो दिव्या भारती के साथ दिखे थे. दिव्या भारती एक्टर के लिए लकी चार्म साबित हुईं और इस रोमांटिक फिल्म से वो रातोंरात स्टार बन गए.

दिव्या भारती के साथ फिल्म रंग से कमल सदाना सुपरस्टार बन उभरे. उनकी फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था. हर तरफ उनके अभिनय और चॉकलेटी लुक्स के चर्चे थे, लेकिन वो अपनी निजी जिंदगी में इतने दर्द और जख्मों का सामना कर रहे थे कि उसका असर उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ा.

Add as Preferred Source on Google

कमल सदाना ने 21 साल की उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा था, लेकिन ठीक एक साल पहले उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ था जिसे वो ताउम्र नहीं भूल पाए. उनके सगे पिता ने ही उन्हें जिंदगी का सबसे बड़ा गम दे डाला था. कमल सादाना के पिता बृज सदाना ने उनकी मां और बहन को गोली मारकर हत्या कर दी थी.

ये सबकुछ कमल की आंखों के सामने हुआ था. उनके पिता ने मां और बहन को मारने के बाद उन्हें भी गोली मार दी थी, लेकिन वो कहते हैं ना ‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोए’. ठीक ऐसा ही कुछ कमल के साथ भी हुआ. कमल सदाना बच गए. 

इस सदमे से गुजरने के ठीक एक साल बाद एक्टर ने बेखुदी से इंडस्ट्री में कदम रखा. पहली फिल्म के फ्लॉप होने के बाद उन्हें दूसरी फिल्म से सफलता मिली जिसकी तलाश में वो थे. लेकिन फिल्मी गलियारे की सफलता भी उनके भीतर के तूफान को शांत नहीं कर पाई.

कमल सदाना ने साल 2023 में सिद्धार्थ कनन के शो पर शिरकत की थी. इस इंटरव्यू में एक्टर ने अपने चाइल्डहुड ट्रॉमा का जिक्र किया था. उन्होंने बताया था कि कैसे उस एक रात ने उनकी जिंदगी बदलकर रख दी थी. कमल ने कहा था, ‘अपने परिवार के अपनी आंखों के सामने दम तोड़ते देखना किसी सदमे से कम नहीं है. मुझे भी गोली लगी थी’.

कमल सदाना ने कहा था कि उनका जिंदा बचना किसी करिश्मे से कम नहीं है. उनकी जिंदगी एक चमत्कार है कि मानो गोली उन्हें छूकर निकल गई. उन्हें कोई दिक्कत नहीं आई और न ही जिंदगी में दोबारा गोली लगने से उन्हें कोई शारीरिक दिक्कत झेलनी पड़ी. वो अपनी जिंदगी को भगवान का चमत्कार मानते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 08, 2026, 18:18 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj