Rajasthan

Bikaner Accident News: हाईवे पर मौत का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही बाइक पर जा रहे तीन भाइयों की मौत

Last Updated:September 08, 2026, 18:24 IST

Bikaner Accident News: बीकानेर में देर रात पलाना और उदयरामसर के बीच जोधपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार तीन भाइयों चन्दाराम, तोलाराम और महेंद्र सिहाग की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की तलाश कर रही है.



एक बाइक, तीन भाई और दर्दनाक हादसा... बीकानेर हाईवे पर तीनों की मौतZoom

बीकानेर. जिले में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई. हादसा पलाना और उदयरामसर के बीच जोधपुर हाईवे पर हुआ. तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहे थे. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

जानकारी के अनुसार, स्वरूपदेसर निवासी चन्दाराम, तोलाराम और महेंद्र सिहाग एक ही बाइक पर सवार होकर गांव जा रहे थे. इसी दौरान हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दुर्घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी.

मौके पर पहुंची गंगाशहर थाना पुलिस

सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक चन्दाराम, तोलाराम और महेंद्र सिहाग आपस में रिश्ते में भाई थे. एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर से स्वरूपदेसर गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है.

अज्ञात वाहन और चालक की तलाश जारी

गंगाशहर थानाधिकारी गणेश बिश्नोई ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे में गलती किसकी थी. बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो चुकी है, जबकि टक्कर मारने वाले वाहन को मौके पर किसी ने नहीं देखा. ऐसे में पुलिस के सामने अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने की चुनौती है. पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस को उम्मीद है कि फुटेज के आधार पर दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक की पहचान हो सकेगी. वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराने के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मामले की जांच जारी है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Bikaner,Rajasthan

First Published :

September 08, 2026, 18:24 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj