Rajasthan

लोहार्गल परिक्रमा के लिए रोडवेज का बड़ा इंतजाम, सीकर-झुंझुनूं से चलेंगी 80 स्पेशल बसें, हर 15 मिनट में मिलेगी सुविधा

Last Updated:September 06, 2026, 12:46 IST

Special Buses for Lohargal Fair: शेखावाटी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल लोहार्गल में 24 कोसी परिक्रमा शुरू होने के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है. देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रोडवेज ने विशेष इंतजाम किए हैं. सीकर और झुंझुनूं डिपो से कुल 80 स्पेशल बसें संचालित की जाएंगी. दोनों आगार से 40-40 बसें 11 सितंबर तक चलेंगी और करीब हर 15 मिनट में बस उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है. गोल्याणा में अस्थायी बस डिपो बनाया गया है, जहां छांव, विश्राम और पेयजल की सुविधा रहेगी. शुरुआती तीन दिनों में गोल्याणा रूट पर वन-वे ट्रैफिक रहेगा. 8 से 11 सितंबर तक दोनों दिशाओं में बसों का संचालन होगा. प्रशासन ने पुलिस बल, अस्थायी चेक पोस्ट और उड़नदस्ते तैनात किए हैं. भामाशाहों की ओर से मेडिकल कैंप भी लगाए जा रहे हैं.

शेखावाटी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल लोहार्गल में 24 कोसी परिक्रमा शुरू होने के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है. देशभर से लाखों श्रद्धालु परिक्रमा में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए परिवहन विभाग ने भी कमर कस ली है. सीकर और झुंझुनूं रोडवेज डिपो की ओर से कुल 80 स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि यात्रियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो.

श्रद्धालुओं को बसों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़े, इसके लिए रोडवेज ने विशेष व्यवस्था की है. सीकर और झुंझुनूं आगार से 40-40 स्पेशल बसें मेले के लिए लगाई गई हैं. ये बसें 11 सितंबर तक लगातार संचालित की जाएगी. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए करीब हर 15 मिनट में यात्रियों को बस की सुविधा आसनी से उपलब्ध होगी. इससे परिक्रमा और मेले के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी.

बसों के सुचारू संचालन के लिए रोडवेज अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सीकर आगार के ट्रैफिक मैनेजर बिरमा राम और सीबीएस प्रभारी सुरेश चौधरी को गोल्याणा बस स्टैंड पर बसों के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सीकर बस डिपो की कनिष्ठ अभियंता उर्मिला चौधरी को विशेष मेला प्रभारी बनाया गया है। झुंझुनूं आगार की बसों की व्यवस्था आगार प्रबंधक गिरीराज स्वामी की निगरानी में रहेगी.

Add as Preferred Source on Google

आपको बता दें कि मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव किया गया है. सीकर और झुंझुनूं जिला पुलिस प्रशासन ने पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है. सीकर-नीमकाथाना-दिल्ली मार्ग पर चलने वाली निजी और रोडवेज बसों के साथ गोल्याणा बस स्टैंड पर रुकने वाली नियमित बसों का ठहराव स्टैंड से करीब 200 मीटर दूर कराया जाएगा. वहीं, गोल्याणा से लोहार्गल की ओर जाने वाले वाहनों को गोल्याणा बस स्टैंड तक ही प्रवेश दिया जाएगा.

शुरुआती तीन दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गोल्याणा रूट पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी. इस दौरान सीकर और झुंझुनूं से गोल्याणा जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन निर्धारित एकतरफा रूट से किया जाएगा. इसके बाद 8 से 11 सितंबर तक यातायात व्यवस्था सामान्य करते हुए बसों का संचालन दोनों दिशाओं में किया जाएगा. इससे लौटने वाले श्रद्धालुओं को भी सुगम परिवहन सुविधा मिल सकेगी.

रोडवेज प्रबंधन ने गोल्याणा नदी क्षेत्र में अस्थायी बस डिपो भी तैयार किया है. यहां स्पेशल बसों के ठहराव के साथ यात्रियों के लिए विश्राम, छांव और पेयजल की व्यवस्था की गई है. मेले में आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को ध्यान में रखते हुए मूलभूत सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया है. बस संचालन स्थल पर पुलिस सुरक्षा भी रहेगी, जिससे भीड़ के बीच किसी तरह की अव्यवस्था न हो.

लोहार्गल की 24 कोसी परिक्रमा में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन और रोडवेज की तैयारियां कई स्तरों पर की गई हैं. बस डिपो और बस स्टैंड के अलावा अस्थायी चेक पोस्ट और उड़नदस्ते भी तैनात किए गए हैं. वहीं, भामाशाहों की ओर से मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं. जहां जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार मिल सकेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

September 06, 2026, 12:46 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj