मतदान से ठीक पहले वोटों की खरीद-फरोख्त का आरोप, कलाकंद के डिब्बों में मिले 500-500 के नोट

Last Updated:September 09, 2026, 07:10 IST
Alwar Nikay Chunav Controversy:अलवर शहर के वार्ड 42 स्थित दिवाकरी में मतदान से एक रात पहले वोटों की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है. यहाँ लावारिस मिली एक कार (RJ 14 CM 6770) से कलाकंद के डिब्बे बरामद हुए, जिनमें 500-500 के नोट रखे थे. डिब्बों पर कांग्रेस प्रत्याशी दुलीचंद बैरवा का फोटो लगा स्टीकर चस्पा था. संदिग्ध कार सवार लोग डिब्बे छोड़कर भाग निकले. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और प्रशासन जांच में जुट गया है.
ख़बरें फटाफट
वोट के बदले नोट? अलवर वार्ड 42 में कलाकंद के डिब्बों से मिले 500-500 रुपये
अलवर: राजस्थान नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के प्रथम चरण के मतदान से ठीक एक रात पहले अलवर शहर के वार्ड संख्या 42 स्थित दिवाकरी क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ मतदाताओं को लुभाने और वोटों की खरीद-फरोख्त के लिए मिठाई के डिब्बों में नकदी बांटे जाने का कथित वीडियो और तस्वीरें वायरल होने से हड़कंप मच गया है.
आरोप है कि कलाकंद के डिब्बों के भीतर 500-500 रुपये के नोट रखकर बांटे जा रहे थे. इन डिब्बों पर कांग्रेस प्रत्याशी दुलीचंद बैरवा की फोटो और स्टीकर चस्पा थे.
देर रात संदिग्ध कार का पीछा करने पर खुली पोलस्थानीय निवासियों के अनुसार, देर रात करीब एक बजे दिवाकरी क्षेत्र में एक संदिग्ध कार (नंबर RJ 14 CM 6770) काफी देर से घूम रही थी. कार की गतिविधियों पर शक होने पर स्थानीय लोगों ने उसका पीछा करना शुरू किया. इसके बाद दिवाकरी में एक कोने में कार खड़ी पाई गई, जहाँ सवार लोग गाड़ी से कुछ डिब्बे निकाल रहे थे. लोगों को अपनी तरफ आता देख कार सवार लोग गाड़ी और मिठाई के डिब्बों को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए.
डिब्बे खोलने पर निकले नोट और प्रत्याशी का स्टीकरजब मौके पर मौजूद लोगों ने छोड़े गए डिब्बों की जांच की, तो अंदर कलाकंद की मिठाई के साथ 500-500 रुपये के नोट रखे हुए मिले. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मिठाई के इन सभी डिब्बों के ऊपर कांग्रेस प्रत्याशी दुलीचंद बैरवा का फोटो और चुनावी स्टीकर लगा हुआ था. घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर विरोध जताया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और निर्वाचन विभाग की टीम को सूचित किया गया, जो अब पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Alwar,Alwar,Rajasthan
First Published :
September 09, 2026, 07:10 IST



