How to Make Ripe Banana Curry | What to Make With Ripe Banana Ripe | Banana Curry Recipe| पके केले की सब्जी कैसे बनाएं | केले की मसालेदार सब्जी बनाने

Last Updated:September 06, 2026, 06:52 IST
Ripe Banana Curry Recipe: अगर घर में केले ज्यादा पक गए हैं और समझ नहीं आ रहा कि उनका क्या करें, तो पके केले की सब्जी एक आसान विकल्प है. यह स्वादिष्ट सब्जी कम समय में और घर में मौजूद सामान्य मसालों से तैयार की जा सकती है. इसे बनाने के लिए केले छीलकर छोटे टुकड़ों में काटे जाते हैं. इसके बाद गर्म तेल में जीरा, हरी मिर्च और हींग का तड़का लगाकर हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डाला जाता है. मसालों को भूनने के बाद केले डालकर कुछ मिनट पकाया जाता है. करीब 5 मिनट में सब्जी तैयार हो जाती है. स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें अमचूर या गरम मसाला भी मिलाया जा सकता है. इसका स्वाद हल्का मीठा और मसालेदार होता है. इसे रोटी, पराठे या पूरी के साथ सर्व किया जा सकता है.
भीलवाड़ा. आजकल भीलवाड़ा के बाजार में केले की अच्छी आवक हो रही है. ऐसे में लोग केले खरीदकर घर तो ले आते हैं, लेकिन ज्यादा पक जाने के बाद कई बार इन्हें खाना मुश्किल हो जाता है. अगर आपके घर में भी केले जरूरत से ज्यादा पक गए हैं तो उन्हें फेंकने की बजाय आप इनसे स्वादिष्ट सब्जी तैयार कर सकते हैं. पके केले की सब्जी बनाने में ज्यादा समय और मेहनत नहीं लगती है. खास बात यह है कि इसे तैयार करने के लिए किसी खास या महंगे मसाले की जरूरत नहीं होती.
घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाले जीरा, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक से ही इसका स्वाद बढ़ाया जा सकता है. पूजा कुमारी सांखला के अनुसार यह सब्जी करीब 5 मिनट में तैयार हो जाती है और स्वाद में हल्की मीठी होने के साथ मसालेदार भी लगती है. इसे रोटी, पराठे या पूरी के साथ आसानी से परोसा जा सकता है.
घर के सामान्य मसालों से तैयार होगी सब्जी
पूजा कुमारी सांखला ने बताया कि पके केले की सब्जी की सबसे खास बात इसकी आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी है. इसके लिए सबसे पहले पके हुए केले लें और उनका छिलका उतारकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब गैस पर कड़ाही रखें और उसमें थोड़ा तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर जीरा डालें और उसे चटकने दें. इसके बाद इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और थोड़ा सा हींग डाल सकते हैं. अब कड़ाही में हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें. मसालों को तेल में हल्का सा भून लें. इसके बाद कटे हुए केले कड़ाही में डालकर मसालों के साथ अच्छी तरह मिला दें. पके केले पहले से नरम होते हैं, इसलिए इन्हें ज्यादा देर तक पकाने की जरूरत नहीं होती.
5 मिनट में बनकर हो जाएगी तैयार
पूजा कुमारी सांखला ने बताया कि केले को धीमी या मध्यम आंच पर कुछ मिनट तक चलाते हुए पकाएं. ध्यान रखें कि केले के टुकड़े ज्यादा गल न जाएं. जब मसाले केले पर अच्छी तरह चिपक जाएं और सब्जी तैयार हो जाए तो गैस बंद कर दें. स्वाद को थोड़ा और बढ़ाने के लिए इसमें अमचूर पाउडर या थोड़ा गरम मसाला भी डाला जा सकता है. पके केले की सब्जी का स्वाद हल्का मीठा और मसालेदार होता है. इसे गर्मागर्म रोटी, पराठे या पूरी के साथ परोसा जा सकता है. खास बात यह है कि घर में जब सब्जी बनाने के लिए ज्यादा सामान मौजूद न हो, तब भी यह रेसिपी आसानी से तैयार की जा सकती है. इस तरह ज्यादा पक चुके केले का इस्तेमाल भी हो जाता है और उन्हें फेंकने की जरूरत नहीं पड़ती.
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Bhilwara,Rajasthan
First Published :
September 06, 2026, 06:23 IST



