Rajasthan

Jaipur News: अंगूठी खरीदने के बहाने आई युवती, 20 लाख की ज्वैलरी लेकर भागी, पकड़े जाने पर बोली- जेल जाना है

Last Updated:September 06, 2026, 07:49 IST

Jaipur Jewellery Shop Theft: जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में ज्वैलरी शॉप से करीब 20 लाख रुपए कीमत की सोने की अंगूठियों का बॉक्स चोरी करने का मामला सामने आया है. युवती 3 सितंबर को निवारू रोड स्थित भवानी ज्वैलर्स पर अंगूठी खरीदने के बहाने पहुंची थी. दुकानदार ने उसे अंगूठियां देखने के लिए बॉक्स दिया, तभी मौका पाकर वह बॉक्स लेकर भाग गई. बॉक्स में 25 से ज्यादा सोने की अंगूठियां बताई जा रही हैं. हालांकि, दुकानदार त्रिलोकचंद प्रजापत ने अपने सहयोगी के साथ पीछा कर करीब 500 मीटर दूर युवती को पकड़ लिया. इसके बाद उसे झोटवाड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. युवती के पर्स से मिर्च पाउडर और चिली स्प्रे भी मिला. पूछताछ में उसने कथित तौर पर कहा कि वह जेल जाना चाहती है.जयपुर में 20 लाख की ज्वैलरी लेकर भागी युवती, 500 मीटर पीछा कर ज्वैलर ने पकड़ाZoomजयपुर के ज्वैलरी शॉप से करीब 20 लाख रुपए कीमत की सोने की अंगूठियों का बॉक्स लेकर भागने वाली युवती गिरफ्तार

जयपुर. राजधानी जयपुर में ज्वैलरी की दुकान पर चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती अंगूठी खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंची और मौका मिलते ही करीब 20 लाख रुपए कीमत की सोने की अंगूठियों से भरा बॉक्स लेकर भाग गई. युवती की पूरी हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. हालांकि, दुकानदार और उसके सहयोगी ने पीछा कर युवती को करीब 500 मीटर दूर पकड़ लिया. इसके बाद उसे झोटवाड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.  घटना 3 सितंबर दोपहर करीब 12 बजे निवारू रोड स्थित भवानी ज्वैलर्स की बताई जा रही है.

शुरुआती जानकारी के अनुसार बॉक्स में 25 से ज्यादा सोने की अंगूठियां थीं. युवती के पकड़े जाने के बाद उसके पास से मिर्च पाउडर और चिली स्प्रे भी मिला है. पूछताछ में युवती ने पुलिस के सामने कहा कि उसने यह सब जेल जाने के लिए किया है और वह जेल जाना चाहती है. युवती भवानी ज्वैलर्स की दुकान पर अंगूठी खरीदने के बहाने पहुंची थी. उसने दुकानदार से अलग-अलग अंगूठियां दिखाने को कहा. दुकानदार त्रिलोकचंद प्रजापत ने उसे अंगूठियों का बॉक्स दिखाने के लिए दे दिया. इसी दौरान युवती ने मौका देखकर बॉक्स उठाया और दुकान से बाहर निकलकर भागने लगी. दुकानदार को जब चोरी का पता चला तो उसने तुरंत उसका पीछा शुरू कर दिया.

500 मीटर पीछा कर युवती को पकड़ा

दुकानदार त्रिलोकचंद प्रजापत ने अपने सहयोगी के साथ युवती का पीछा किया. दोनों ने करीब 500 मीटर दूर जाकर युवती को पकड़ लिया. इसके बाद उससे ज्वैलरी का बॉक्स बरामद कर लिया गया. बताया जा रहा है कि बॉक्स में 25 से ज्यादा सोने की अंगूठियां थीं, जिनकी कुल कीमत करीब 20 लाख रुपए थी. युवती को पकड़ने के बाद दुकानदार ने उसे झोटवाड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया.

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

ज्वैलरी शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरों में युवती के दुकान में आने से लेकर बॉक्स लेकर भागने तक की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई. फुटेज में वह अंगूठियां देखने के दौरान मौका तलाशती नजर आती है और इसके बाद बॉक्स लेकर दुकान से बाहर निकल जाती है. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पर्स में मिला मिर्च पाउडर और चिली स्प्रे

युवती के पकड़े जाने के बाद उसके पर्स की तलाशी ली गई तो उसमें मिर्च पाउडर और चिली स्प्रे मिला. इससे पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या युवती ने वारदात के दौरान किसी तरह के विरोध की स्थिति से निपटने की तैयारी कर रखी थी. पूछताछ के दौरान युवती ने कथित तौर पर कहा कि उसने यह चोरी जेल जाने के लिए की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवती से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 06, 2026, 07:49 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj