Rajasthan

पति के साथ जा रही थी पत्नी और बीच राह में आ टपका प्रेमी, हो गया हाई-वोल्टेज ड्रामा

Last Updated:September 09, 2026, 12:59 IST

Baran News : बारां जिले में एक महिला पर दो पुरुषों की ओर से उसका पति होने के दावा किए जाने का मामला सामने आया है. इस मसले को लेकर दोनों में बीच राह बहस हो गई. महिला को अपनी-अपनी पत्नी बताने का यह हाईवोल्टेज ड्रामा करीब एक घंटे तक चला. आखिरकार इस मामले में पुलिस को दखल देना पड़ा. जानें क्या पूरा मामला.  Pati Patni Aur Woh : पति के साथ जा रही थी पत्नी और बीच राह में आ टपका प्रेमीZoomपुलिस ने महिला के कथित प्रेमी को पकड़ लिया है.

बारां. राजस्थान के बारां जिले में एक महिला को लेकर सरेराह हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया. यह महिला अपने पति के साथ जा रही थी. उसी दौरान उसका प्रेमी वहां आ टपका. उसने महिला के पति को चाकू दिखाते हुए खुद को महिला का पति होने का दावा कर दिया. इससे दोनों के बीच अच्छी खासी बहस हो गई. करीब एक घंटे तक दोनों के बीच महिला को अपनी-अपनी पत्नी बताने को लेकर जमकर विवाद होता रहा. इस दौरान वहां लोगों का मजमा लग गया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले गई. वहां महिला की इच्छा के अनुसार उसे उसके पति के साथ वापस भेज दिया गया. जबकि महिला के कथित प्रेमी को हिरासत में लिया गया.

पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला कवाई थाना इलाके का है. वहां मंगलवार को खानपुरा स्टेट हाईवे पर नयागांव खोपर निवासी एक शख्स अपनी पत्नी के साथ जा रहा था. उसी दौरान वहां बूढ़ातीत गांव का एक युवक वहां पहुंचा और उसने दंपति का रास्ता रोक लिया. बाद में युवक ने चाकू निकालकर महिला के पति को धमकाया. युवक ने दावा किया कि महिला उसकी पत्नी है. उसने महिला से लव मैरिज कर रखी है. युवक महिला को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा. जबकि महिला के साथ जा रहे शख्स ने खुद को उसका पति बताया. लेकिन युवक इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हुआ.

मौके पर तमाशबीनों की भीड़ लग गईइस बात पर दोनों के बीच जमकर बहस हो गई. सड़क पर हंगामा होते देखकर वहां तमाशबीनों की भीड़ लग गई. महिला पर दो पतियों के दावे को देखकर तमाशबीन झगड़े को शांत कराने की बजाय चटखारे लेकर पूरे मामले को देखने में मशगूल हो गए. इस बीच किसी ने सड़क पर हंगामे की सूचना पुलिस को दे दी. इस पर कवाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि महिला की चुप्पी ने मामले को और उलझा दिया. बाद में पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली. हालात को देखकर पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले गई.

पुलिस ने चाकू दिखाने वाले युवक को हिरासत में लियाकवाई थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि अब तक की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला खोपर निवासी शख्स की ही पत्नी है. रास्ते में उनको रोकने वाला युवक महिला का कथित प्रेमी है. महिला ने ही अपने प्रेमी को बुलाया था. लेकिन हालात को देखकर वापस पीछे हट गई. पुलिस की पूछताछ में महिला ने पति के साथ जाने की इच्छा जताई. इस पर पुलिस ने महिला को उसके पति के साथ भेज दिया. रास्ता रोककर चाकू दिखाने वाले युवक को हिरासत में ले लिया गया है. अब पुलिस दोनों के दावों की पड़ताल कर रही है.

About the Authorसंदीप राठौड़

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…

और पढ़ेंLocation :

Baran,Baran,Rajasthan

First Published :

September 09, 2026, 12:59 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj