Rajasthan

Udaipur News: MLSU की एकेडमिक काउंसिल के बड़े फैसले, स्वतंत्र भाषा केंद्र और एमए हिन्दू स्टडीज को मंजूरी

Last Updated:September 09, 2026, 11:25 IST

Udaipur News: उदयपुर स्थित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल की बैठक में शिक्षा से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए. विश्वविद्यालय में स्वतंत्र भाषा केंद्र शुरू करने, एमए हिन्दू स्टडीज पाठ्यक्रम को मंजूरी देने के साथ सिक्किम बोर्ड और महर्षि संदीपनी राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में प्रवेश देने का निर्णय लिया गया.MLSU में बड़े फैसले, भाषा केंद्र से लेकर नए पाठ्यक्रमों तक को मंजूरीZoom

उदयपुर. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में एकेडमिक काउंसिल की बैठक आयोजित हुई. स्वर्ण जयंती अतिथि गृह सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता कुलगुरु प्रोफेसर कैलाश डागा ने की. बैठक में विश्वविद्यालय की पढ़ाई को और बेहतर बनाने, नए पाठ्यक्रम शुरू करने और विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए.

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. कुंजन आचार्य ने बताया कि बैठक में सबसे अहम निर्णय स्वतंत्र भाषा केंद्र शुरू करने का लिया गया. इस केंद्र के जरिए देशी और विदेशी भाषाओं की पढ़ाई को बढ़ावा दिया जाएगा. साथ ही अलग-अलग भाषाओं के शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. इससे विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी भाषाओं के अध्ययन और प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा.

आरकेट के साथ हुए एमओयू को भी जारी रखने की मंजूरी

बैठक में बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड स्किल एजुकेशन, सिक्किम के वाइस चेयरमैन की ओर से मिले आग्रह पत्र पर भी निर्णय लिया गया. काउंसिल ने सिक्किम बोर्ड से 12वीं पास विद्यार्थियों को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा में प्रवेश की स्वीकृति दे दी है. इसके अलावा महर्षि संदीपनी राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड, उज्जैन से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को भी उच्च अध्ययन के लिए मान्य किया गया है.

कंप्यूटर साइंस के विभिन्न पाठ्यक्रमों को संचालित करने के लिए आरकेट के साथ हुए एमओयू को भी जारी रखने की मंजूरी दी गई. वहीं डीएससी, डी.लिट., एलएलडी सहित अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों के लिए नई नियमावली को भी मंजूरी दी गई है. विश्वविद्यालय में एमए इन हिन्दू स्टडीज पाठ्यक्रम शुरू करने की स्वीकृति भी दी गई. इससे भारतीय ज्ञान परंपरा और हिंदू अध्ययन के क्षेत्र में विद्यार्थियों को आगे पढ़ाई के नए अवसर मिल सकेंगे.

विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार होगी प्रक्रिया

बैठक में यूजीसी के नए नियमों के तहत एक विद्यार्थी के एक ही सत्र में एक नियमित विश्वविद्यालय और एक ओपन विश्वविद्यालय से डिग्री करने के मामले में माइग्रेशन प्रक्रिया को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की गई. अब ऐसे विद्यार्थियों को माइग्रेशन के लिए संबंधित विश्वविद्यालय से एनओसी लेनी होगी और उसे संबंधित कॉलेज या विश्वविद्यालय में जमा करना होगा. इसके बाद विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार एनरोलमेंट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

यदि कोई विद्यार्थी पहले से सुखाड़िया विश्वविद्यालय में एनरोल हो चुका है और उसे एनरोलमेंट नंबर मिल चुका है, तो पुराने रिकॉर्ड की जांच और नियमों का पालन करने के बाद उसी एनरोलमेंट नंबर के तहत दोबारा एनरोलमेंट किया जाएगा. काउंसिल ने प्रदेश के अन्य राज्य विश्वविद्यालयों के साथ शैक्षणिक आदान-प्रदान बढ़ाने के लिए एमओयू करने की भी अनुमति दी. बैठक में रजिस्ट्रार डॉ. बीसी गर्ग, वित्त नियंत्रक सुरेश जैन, परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश बारबर, विभिन्न महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, डीन पीजी स्टडीज और सभी विभागों के अध्यक्ष मौजूद रहे.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

September 09, 2026, 11:25 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj