Entertainment

दीपिका के मैटरनिटी फोटोशूट को देख फेक प्रेग्नेंसी का दावा, दुआ की मम्मी ने खामोशी से दिया जवाब, चुप बैठ गए ट्रोल्स

Last Updated:September 09, 2026, 18:52 IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर को बेटी दुआ के दूसरे बर्थडे पर अपना मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किया. इन फोटोज में कपल ने अपनी लाडली की तस्वीरें शेयर की जिसके बाद से दीपिका की फेक प्रेग्नेंसी की चर्चाएं होने लगीं. अब दीपिका ने खामोशी से जवाब दिया.
दीपिका के मैटरनिटी फोटोशूट को देख फेक प्रेग्नेंसी का दावा, दिया जवाबZoomदीपिका ने ट्रोल्स को दिया जवाब. (फोटो साभार इंस्टाग्राम deepikapadukone)

नई दिल्ली.  दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर को अपनी बेटी दुआ के बर्थडे पर क्यूट फैमिली फोटोज शेयर की थीं. इन फोटोज में कपल ने अपनी लाडली का चेहरा दिखाया था. वहीं मॉम टू बी दीपिका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते भी दिख रही थीं. इन फोटोज के सामने आने के कुछ मिनटों में ही सोशल मीडिया पर इनको लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. वहीं एक तरफ दीपिका पादुकोण की फेक प्रेग्नेंसी को लेकर भी अटकलें लगने लगी हैं.

दीपिका पादुकोण की पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी उनके बेबी बंप को लेकर अटकलें तेज थीं. सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में दावा किया गया था कि एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी का दिखावा कर रही हैं. अब दूसरी बार मां बनने जा रहीं दीपिका ने जैसे ही अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज शेयर कीं. चर्चाएं फिर से तेज हो गई हैं.

ऐसे में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर अर्शिया मूरजानी ने एक वीडियो शेयर कर उन लोगों को जवाब दिया, जो महिलाओं के शरीर और प्रेग्नेंसी को लेकर तरह-तरह के सवाल उठाते हैं. उन्होंने दीपिका के फोटोशूट की तारीफ करते हुए कहा कि दुआ बिल्कुल रणवीर जैसी दिखती हैं और दोनों एक-दूसरे की कॉपी-पेस्ट लगते हैं.

दीपिका के सपोर्ट में आईं इंफ्लुएसर

अर्शिया ने खास तौर पर दीपिका की पहली प्रेग्नेंसी के दौरान उठी उन अटकलों का जिक्र किया, जिनमें दावा किया गया था कि एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी फेक की थी. उन्होंने कहा कि सेलिब्रिटीज की प्रेग्नेंसी को लेकर ऐसी बातें करना बेहद अजीब है. हर सेलिब्रिटी अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर झूठ नहीं बोल रहा होता. कंटेंट क्रिएटर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें दीपिका को इतना जज नहीं करना चाहिए.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj