IIT दिल्ली की छात्रा ने छोड़ा प्लेसमेंट का मौका, AAP के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी गायत्री दुआ

Last Updated:September 09, 2026, 18:30 IST
Jhalrapatan Nikay Chunav 2026: झालरापाटन नगरपालिका चुनाव के वार्ड 27 में AAP प्रत्याशी गायत्री दुआ की उम्मीदवारी चर्चा में है. IIT दिल्ली की अंतिम वर्ष की छात्रा गायत्री रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई कर रही हैं. पढ़ाई के बाद MNC में करियर बनाने का मौका छोड़कर उन्होंने स्थानीय राजनीति में कदम रखा. खास बात यह है कि उनके पिता भाजपा के पदाधिकारी और पूर्व पार्षद रह चुके हैं, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है.
ख़बरें फटाफट
AAP के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी गायत्री दुआ
झालावाड़: झालावाड़ जिले के स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान झालरापाटन नगरपालिका चुनाव में कुछ बेहद दिलचस्प और चौंकाने वाले राजनीतिक समीकरण सामने आ रहे हैं. झालरापाटन के वार्ड 27 का चुनावी मुकाबला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है, जिसकी सबसे बड़ी वजह आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर मैदान में उतरीं युवा उम्मीदवार गायत्री दुआ हैं. उनकी पारिवारिक राजनीतिक जुड़ाव ने इस चुनाव को खासे रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा किया है.
झालरापाटन के लाल बाग क्षेत्र स्थित वार्ड 27 से पार्षद पद के लिए ताल ठोक रहीं गायत्री दुआ देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी दिल्ली की अंतिम वर्ष की छात्रा हैं. वह वर्तमान में रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे आधुनिक और उन्नत तकनीकी विषयों की पढ़ाई कर रही हैं. आम तौर पर इस तरह के तकनीकी संस्थानों से पढ़ाई करने वाले युवा अपनी डिग्री पूरी करने के बाद बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNCs) में प्लेसमेंट के जरिए अपने करियर की शुरुआत करते हैं. गायत्री के सामने भी अपनी पढ़ाई के बाद कॉर्पोरेट क्षेत्र में करियर बनाने के कई अवसर मौजूद थे. हालांकि, उन्होंने कॉर्पोरेट दुनिया का रास्ता चुनने के बजाय अपने गृह नगर झालरापाटन लौटने और स्थानीय राजनीति के मैदान में उतरकर सीधे जनसेवा करने का अनूठा फैसला लिया. अभी वह अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं और इसी दौरान उन्होंने राजनीति की ओर रुख कर लिया है.
भाजपा परिवार की बेटी लड़ रही ‘आप’ से चुनावगायत्री दुआ की उम्मीदवारी का सबसे दिलचस्प और हैरान करने वाला पहलू उनकी पारिवारिक राजनीतिक पृष्ठभूमि है. उनके पिता का लंबा और सक्रिय राजनीतिक सफर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा रहा है. वे पूर्व में भाजपा के वार्ड पार्षद और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. वर्तमान समय में भी वे सक्रिय रूप से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे हैं. एक तरफ जहां घर के मुख्य संरक्षक और पिता का पूरा राजनीतिक वजूद भाजपा की विचारधारा को समर्पित है, वहीं दूसरी तरफ उनकी बेटी ने आम आदमी पार्टी का दामन थामकर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है. एक ही परिवार के भीतर दो अलग-अलग राजनीतिक दलों और विचारधाराओं की यह उपस्थिति इस मुकाबले को बेहद अनूठा बनाती है.
वार्ड 27 का मुकाबला बना चर्चा का केंद्रवार्ड 27 में पार्षद पद का यह चुनाव भले ही स्थानीय स्तर का है, लेकिन यहाँ की परिस्थितियों ने इसे पूरे झालरापाटन क्षेत्र की सबसे हॉट सीट बना दिया है. एक तरफ आईआईटी जैसी उच्च शिक्षण संस्था की युवा और तकनीकी रूप से दक्ष छात्रा का राजनीति में आना बदलाव की नई बयार को दर्शाता है, तो दूसरी तरफ पिता की मजबूत भाजपा पृष्ठभूमि और बेटी का ‘आप’ उम्मीदवार होना लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है. अब यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि झालरापाटन के मतदाता इस राजनीतिक द्वंद्व और अनूठे समीकरण के बीच किसे अपना नया पार्षद चुनते हैं.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Jhalawar,Rajasthan
First Published :
September 09, 2026, 18:30 IST



