Rajasthan

Agriculture News I बारिश ने बढ़ाई किसानों की धड़कन, प्याज-बाजरे की फसल खतरे में

Last Updated:September 05, 2026, 17:50 IST

Agriculture News: अलवर जिले में तेज बारिश के बाद खेतों में जलभराव से प्याज और बाजरे की फसल पर संकट मंडराने लगा है. प्याज की फसल में गलन रोग और बीज के अंकुरण प्रभावित होने की आशंका है, वहीं खेतों में कटी पड़ी बाजरे की फसल में नमी आने से दाना खराब होने का खतरा बढ़ गया है.


खेत लबालब किसान बेहाल, अलवर में प्याज और बाजरे पर बारिश की मारZoom

अलवर. शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है, जलभराव के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है. इन दिनों जिले के कई इलाकों में प्याज की बुवाई हो चुकी है, जबकि कुछ क्षेत्रों में किसान अभी भी बुवाई की तैयारी में जुटे हैं. जिन खेतों में प्याज की फसल लग चुकी है, वहां लगातार पानी भरा रहने से पौधों को नुकसान पहुंचने की आशंका है.

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, खेतों में लंबे समय तक पानी जमा रहने से प्याज की फसल में गलन रोग का खतरा बढ़ जाता है. अधिक नमी के कारण पौधों की जड़ों को पर्याप्त हवा नहीं मिल पाती, जिससे फसल कमजोर हो सकती है. किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहा तो प्याज की फसल प्रभावित होने के साथ उत्पादन में भी कमी आ सकती है.

तेज बारिश से बीज का अंकुरण भी हो सकता है प्रभावितजिले में कई किसान इन दिनों प्याज की बुवाई कर रहे हैं, बारिश के कारण बुवाई किए गए खेतों में बीज के ऊपर की मिट्टी बहने या जमने की समस्या सामने आ सकती है. इससे बीजों का सही तरीके से अंकुरण नहीं होने की आशंका है, यदि अंकुरण प्रभावित हुआ तो किसानों को दोबारा बुवाई करनी पड़ सकती है, जिससे लागत बढ़ने के साथ उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है. किसानों का कहना है कि बारिश फसल के लिए तभी फायदेमंद है, जब खेतों में जलभराव की स्थिति पैदा न हो. लगातार तेज बारिश से खेतों में पानी जमा होने पर प्याज की फसल को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है.

बाजरे की कटी फसल पर भी मंडराया बारिश का खतरावहीं, अलवर जिले में इन दिनों बाजरे की फसल कटाई के दौर में है. कई किसानों ने बाजरे की फसल काटकर खेतों में रख दी है, जबकि कुछ इलाकों में अभी भी फसल खेतों में खड़ी है, ऐसे में बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. खेतों में कटी हुई बाजरे की फसल पर बारिश का पानी पड़ने से उसमें नमी आने और दाना खराब होने का खतरा बढ़ गया है. लगातार नमी रहने पर फसल की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है. वहीं, अगले एक-दो दिन तक बारिश जारी रहती है तो खेतों में खड़ी बाजरे की फसल भी प्रभावित हो सकती है. बारिश के चलते प्याज और बाजरे दोनों फसलों को नुकसान की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. किसानों को अब मौसम साफ होने और खेतों से पानी की निकासी होने का इंतजार है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

September 05, 2026, 17:50 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj