ज्वेलर्स की दुकान से करीब 1 करोड़ का माल साफ, शटर तोड़कर भागे चोर; 3 आरोपी गिरफ्तार 60 लाख की ज्वेलरी बरामद

Last Updated:September 09, 2026, 21:54 IST
Udaipur Crime News: उदयपुर के पंचवटी स्थित नवीन ज्वेलर्स में करीब एक करोड़ रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है. मामले में अंतरराज्यीय गैंग के मुख्य सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चंबल के बीहड़ों में खेतों के अंदर गड्ढे खोदकर छिपाए गए करीब 60 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, ज्वेलरी और अन्य चोरी के सामान को बरामद किया है. 29 जुलाई की रात वारदात हुई थी.
ख़बरें फटाफट
उदयपुर में एक करोड़ की ज्वेलरी चोरी
उदयपुर: उदयपुर पुलिस ने पंचवटी स्थित नवीन ज्वेलर्स में हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गैंग के मुख्य सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चंबल के बीहड़ों में खेतों के अंदर गहरे गड्ढे खोदकर छिपाया गया करीब 60 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया है. बरामद माल में सोने-चांदी के आभूषण और ज्वेलरी शामिल है.
मामले में नवीन ज्वेलर्स के प्रोपराइटर ने हाथीपोल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट के अनुसार 29 जुलाई की रात अज्ञात चोर दुकान का साइड शटर उखाड़कर और कांच का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे थे. चोर दुकान से करीब 22 लाख रुपये के हीरे, 390 ग्राम सोने के आभूषण, 12 किलोग्राम चांदी के आभूषण व बर्तन और 9.75 लाख रुपये नकद सहित करीब एक करोड़ रुपये का माल चोरी कर ले गए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया.
सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालीपुलिस टीम ने उदयपुर शहर के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच में पांच संदिग्ध नजर आए, जिनका रूट ट्रैक करने पर उनके उदयपुर से चित्तौड़गढ़, कोटा, धौलपुर और आगरा की ओर जाने की जानकारी सामने आई. पुलिस ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से जांचकर गैंग तक पहुंच बनाई. पुलिस के अनुसार यह एक शातिर अंतरराज्यीय गैंग है, जो वारदात के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करती थी. आरोपी नकद किराया देकर लगातार ट्रेन और बस बदलते थे, ताकि पुलिस को कोई डिजिटल या फिजिकल सुराग न मिल सके. वारदात के बाद आरोपी चंबल के बीहड़ों में जाकर छिप जाते थे. पुलिस ने चंबल के बीहड़ों में दबिश देकर गैंग के मुख्य सरगना आनंद उर्फ कुकड़िया वर्मा सहित धनपाल उर्फ धान्धू वर्मा और गुड्डू को गिरफ्तार किया है.
60 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रहने वाले हैं. आरोपियों की निशानदेही पर खेतों में गहरे गड्ढे खोदकर छिपाया गया करीब 60 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया गया. पुलिस तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है. वहीं गैंग के फरार अन्य सदस्यों, जिनमें मनोज उर्फ डॉक्टर वर्मा भी शामिल है कि तलाश और शेष चोरी के माल की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Udaipur,Rajasthan
First Published :
September 09, 2026, 21:54 IST



