Rajasthan

एक हॉल में सजी दुनियाभर की एंटिक चीजें, कलेक्शन देखकर चकरा जाएंगी आंखें; बन गया मिनी संग्रहालय

जयपुर: जयपुर कला संस्कृति और विरासत से जुड़ा शहर हैं जहां सिर्फ ऐतिहासिक इमारतों और संग्रहालय ही नहीं बल्कि शहर की आर्ट गैलरियां भी खास हैं, जहां लोगों वर्षों से एंटिक और दुर्लभ कलेक्शन का संग्रह कर रहे हैं. ऐसे ही जयपुर के चारदीवारी बाजार के सुभाष की एक गली में स्थित इंडियन आर्ट हाउस गैलरी जो अपने आप में किसी संग्रहालय से कम नहीं हैं, पुराने समय की हवेली नुमा इमारत में स्थित यह गैलरी आर्ट लवर्स और जयपुर घूमने आने वाले टूरिस्टों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं. जहां लोग को वर्षों पुरानी एंटिक चीजे देखने को मिलती हैं. इंडियन आर्ट हाउस गैलरी में 100 साल पुराने कैमरे, विंटेज पोस्टकार्ड, पुरानी पेंटिंग्स, सिक्के, ट्रेडिशनल टेक्सटाइल और पुराने बॉलीवुड पोस्टर जैसी दुर्लभ वस्तुएं देखने को मिलती हैं.

इतिहास को एक हॉल में समेटे हुई इस गैलरी की शुरुआत 1956 में हुई थी. लोकल-18 ने इंडियन आर्ट हाउस गैलरी में पहुंच कर यहां के ऑनर सरवण कुमार से बात की तो वह बताते हैं, शुरुआत में वह क्रॉफ्ट और पेंटिंग का काम करते थे फिर उन्होंने देश दुनिया से एंटिक और पुराने समय की चीजों का संग्रह करना शुरू किया. जिसके हर प्रकार की कला से सजे सामान जिनमें चित्रकला, मूर्तिकला, हस्तकला, शिल्पकला जैसी कलाओं से जुड़े संग्रह को एकत्र करना शुरू किया और धीरे आज उनके पास पुराने समय की ऐसी कोई चीज नहीं हैं, जो लोग यहां देख नहीं सके, सरवण कुमार का कहना हैं. उनकी गैलरी में इतना सामान हैं कि लोगों को हर चीज को बारिकी से देखने में महिनों का समय लग जाता हैं.

100 साल पुरानी एंटिक वस्तुओं का खास संग्रहलोकल-18 से बात करते हुए सरवण कुमार बताते हैं कि वैसे तो उनकी गैलरी में हजारों वर्षों पुरानी वस्तुओं का संग्रह हैं, इसलिए वह उन्हें बेचते नहीं हैं बल्कि उन्होंने अपने शोक के लिए रखी हैं. इसके अलावा गैलरी में 100 से 150 साल पुराने सिक्के, बैज, टिन के डिब्बे, बर्तन, पांडुलिपियां, पुरानी तस्वीरें, लालटेन, छतरी, बेडशीट, बैग, शॉल, स्कार्फ, छाते, कठपुतलियाँ, टेंट, बर्तन, हथियार, सजावटी सामान और पुराने समय की खास फोटो हैं. जिनमें राजा महाराजाओं से लेकर देश दुनिया के कलाकारों की फोटो का दुर्लभ संग्रह हैं जिन्हें लोग देख सकते हैं और अपनी पंसद के हिसाब से खरीद भी सकते हैं. सरवण कुमार का कहना हैं की उनकी आर्ट गैलरी में पुराने समय ऐसी खास वस्तुएं हैं, जो लोगों ने भारत के किसी संग्रहालय में नहीं देखी होगी. आर्ट गैलरी में खासतौर राजस्थान की कला संस्कृति से जुड़ी हर वो चीज़ हैं. जिनका उपयोग वर्षों से किया जाता रहा हैं.

टूरिस्टों के लिए खास आकर्षण का केंद्र हैं यह गैलरीलोकल-18 से बात करते हुए सरवण कुमार बताते हैं कि वैसे उनकी यह खास गैलरी आर्ट लवर्स और इतिहास से जुड़ी चीजें देखने वाले लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आती हैं, लेकिन यहां सबसे ज्यादा जयपुर घूमने आने वाले टूरिस्ट सबसे ज्यादा आते हैं. क्योंकि गैलरी में लोगों को पुराने समय की हर वो चीज देखने को मिलती हैं. जो आज भी प्रचलन में लेकिन बदलते समय और टेक्नोलॉजी से आज सभी वस्तुएं अपडेट हो चुकी हैं. लेकिन पुराने की कुछ ऐसी खास वस्तुएं जिन्हें आज तैयार करना मुश्किल हैं, क्योंकि उस जमाने में कलाकारों ने अपने विवेक से जो वस्तुएं बनाई जो आज एंटिक रूप में लोगों को पसंद आती हैं. इंडियन आर्ट हाउस गैलरी की यह गैलरी सुभाष चौक में पानियों का दरिबा में स्थित हैं. जहां लोग सोमवार से रविवार तक सुबह 9:30 बजे से रात 8:00 बजे तक इस गैलरी को देख सकते हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj