झालावाड़ के मेडिकल कॉलेज में छलके जाम, वीडियो वायरल होते ही छात्रों की पहचान में जुटा प्रशासन

Last Updated:September 10, 2026, 19:22 IST
झालावाड़ मेडिकल कॉलेज परिसर में मेडिकल स्टूडेंट्स की शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. वीडियो सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी हरकत में आ गया है. मामले की जांच के लिए अनुशासन समिति का गठन किया गया है. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में कुछ मेडिकल स्टूडेंट्स शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने इसमें शामिल छात्रों की पहचान शुरू कर दी है.
झालावाड़ के मेडिकल कॉलेज परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भावी डॉक्टरों की शराब पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. चिकित्सा शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले इस संस्थान के भीतर छात्रों का यह गैर-जिम्मेदाराना रवैया सामने आते ही कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया है.
मामला सामने आते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है. घटना की निष्पक्ष जांच और दोषी छात्रों की पहचान करने के लिए एक विशेष अनुशासन समिति का गठन कर दिया गया है. प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि वीडियो कब और कॉलेज परिसर में किस जगह बनाया गया था.
वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन सख्त
मामले की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी. अनुशासन समिति अब पूरे मामले की जांच करेगी और वीडियो में नजर आ रहे छात्रों की पहचान की जाएगी. जांच पूरी होने के बाद छात्रों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है.
बाहर से आने वाले लोगों की भी पर भी प्रशासन सख्त एक्शन लेने की तैयारी में है. झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डा. संजय पोरवाल ने कहा कि वीडियो के माध्यम से उन छात्रों की पहचान चल रही है. इस वीडियो में दिख रहे छात्रों से बात की जा रही है और उनका पक्ष सुना जा रहा है. इसके अलावा ये सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई बाहर का स्टूडेंट या व्यक्ति कैंपस में न घुस पाए. प्रशासन उनकी भी पहचान कर रहा है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
परिसर में डॉक्टरों और छात्राओं के आवास भी
मेडिकल कॉलेज परिसर में कई डॉक्टरों के परिवार और छात्र-छात्राएं भी रहते हैं. ऐसे में परिसर के अंदर इस तरह की कथित शराब पार्टी का वीडियो सामने आने से सुरक्षा और अनुशासन को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
फिलहाल कॉलेज प्रशासन की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वीडियो में नजर आ रहे छात्र कौन हैं और पार्टी कॉलेज परिसर में कब और किन परिस्थितियों में हुई. मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज में चर्चाओं का दौर जारी है.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…
और पढ़ेंFirst Published :
September 10, 2026, 19:22 IST



