Tea For Health: वाइट, ब्लैक या ब्लू, कौन-सी चाय सेहतमंद, जानें आपको किस समय किसका सेवन करना चाहिए

Last Updated:September 09, 2026, 08:48 IST
Which Tea Best For Health: चाय सिर्फ सुबह की शुरुआत के लिए स्वाद और सुगंध से भरपूर रिफ्रेशिंग बेवरेज नहीं है. बल्कि चाय का सही चुनाव आपकी सेहत को भी संवार सकता है. इस लेख में जानिए वाइट, ब्लैक या ब्लू कौन-सी चाय हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.
ख़बरें फटाफट
Which Tea Is Healthy To Drink: भारत में ज्यादातर लोग दूध से बनी मलाईदार, अदरक-इलायची के स्वाद से भरपूर और चीनी की मिठास वाली चाय पीना पसंद करते हैं. इसमें कोई दोराय नहीं कि इस तरह से बनी चाय मूड को बिल्कुल फ्रेश कर देती है. ये चाय सर्दी-जुकाम के समय भी बहुत राहतदायक महसूस होती है. लेकिन सेहत को सुधारने में कुछ खास असरदार साबित नहीं होती है. ऐसे में आजकल व्हाइट टी, ब्लैक टी और ब्लू टी जैसी कई तरह की चाय पॉप्यूलर हो रही हैं.
वैसे तो इन सभी चायों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन सवाल यह है कि इनमें से सबसे हेल्दी विकल्प कौन-सा है? इन तीनों चायों की खासियत यह है कि इनमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं. हालांकि इनके पोषक तत्व, स्वाद और स्वास्थ्य लाभ अलग-अलग होते हैं. इसलिए यह जानना जरूरी है कि कौन-सी चाय किस मामले में बेहतर मानी जाती है और आपकी जरूरत के हिसाब से कौन-सा विकल्प सबसे सही हो सकता है.
वाइट, ब्लैक या ब्लू, कौन-सी चाय सेहतमंद?
व्हाइट टी को सबसे कम प्रोसेस की जाने वाली चाय माना जाता है. इसे कैमेलिया साइनेंसिस चाय के पौधे की कोमल पत्तियों और कलियों से तैयार किया जाता है. कम प्रोसेसिंग की वजह से इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक बनी रहती है. कुछ अध्ययनों के अनुसार, व्हाइट टी कोशिकाओं को नुकसान से बचाने और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है. इसका स्वाद हल्का होता है और इसमें कैफीन भी कम होती है.
ब्लैक टी दुनिया में सबसे ज्यादा पी जाने वाली चायों में से एक है. यह पूरी तरह ऑक्सीडाइज्ड होती है, जिससे इसका स्वाद और रंग गहरा हो जाता है. ब्लैक टी में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. कई शोध बताते हैं कि नियमित और संतुलित मात्रा में ब्लैक टी का सेवन बीपी और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में मदद कर सकता है. हालांकि इसमें कैफीन की मात्रा व्हाइट टी से अधिक होती है.
ब्लू टी, जिसे आमतौर पर अपराजिता फूल से बनाया जाता है, कैफीन-फ्री होती है. इसमें एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने और कोशिकाओं की सुरक्षा में मदद कर सकते हैं. इसका नीला रंग इसे खास बनाता है और यह हाइड्रेशन के लिए भी अच्छा विकल्प मानी जाती है.
किस चाय का सेवन करें?अगर केवल एंटीऑक्सीडेंट और कम प्रोसेसिंग की बात करें तो व्हाइट टी को सबसे हेल्दी विकल्प माना जा सकता है. वहीं दिल के स्वास्थ्य के लिए ब्लैक टी और कैफीन से बचने वालों के लिए ब्लू टी बेहतर विकल्प हो सकती है. इसके अलावा महिलाओं के लिए ब्लू टी ज्यादा फायदेमंद होता है. क्योंकि ये हार्मोनल बैलेंस करने में भी मददगार साबित होते हैं. वहीं, वेट कंट्रोल और क्लियर स्किन पाने कि लिए व्हाइट टी मददगार साबित हो सकता है.
About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor
शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 09, 2026, 08:48 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



