Entertainment

Haiwaan: ‘हैवान’ से पहले देखिए सैफ अली खान की 8 फिल्में, 1 साइको थ्रिलर देख हिल जाएगा दिमाग का सर्किट

Last Updated:September 10, 2026, 21:53 IST

प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय कुमार लीड रोल में दिखने वाले हैं. साल 1994 में आई फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ के कई साल बाद अब ये जोड़ी पर्दे पर साथ नजर आएगी. सैफ अली खान की ‘हैवान’ से पहले आप ये फिल्में भी जरूर देख डालिए-

नई दिल्ली. ‘एक हसीना थी’ (2004): इस फिल्म के साथ सैफ अली खान ने गंभीर और नेगेटिव किरदारों की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया. श्रीराम राघवन की यह फिल्म सैफ के करियर में एक अहम मोड़ साबित हुई. फिल्म में उन्होंने करण सिंह राठौड़ का किरदार निभाया, जो आकर्षक और सभ्य नजर आता है, लेकिन उसके पीछे छिपा चेहरा बेहद बेरहम है. सैफ ने इस किरदार में अपने अभिनय से जान फूंक दी थी.

उर्मिला मातोंडकर के साथ उनकी यह फिल्म उस समय की आम रोमांटिक फिल्मों से बिल्कुल अलग थी. सैफ ने पहली बार इतने गहरे नेगेटिव किरदार में खुद को आजमाया और यह साबित किया कि उनकी पहचान सिर्फ रोमांटिक हीरो तक सीमित नहीं है.

‘हम तुम’ (2004)- अगर ‘एक हसीना थी’ ने सैफ के अंदर के गंभीर अभिनेता को सामने रखा, तो ‘हम तुम’ ने उनकी कॉमिक और रोमांटिक टाइमिंग को नई ऊंचाई दी. कुणाल कोहली की इस फिल्म में उन्होंने करण कपूर का किरदार निभाया, जो कार्टूनिस्ट है और रिश्तों को लेकर काफी हल्का-फुल्का नजरिया रखता है.

Add as Preferred Source on Google

‘बीइंग साइरस’ (2006)-‘बीइंग साइरस’ सैफ के उन फैसलों में से था, जिनसे साफ हो गया कि वह सिर्फ बड़े बजट की हिंदी फिल्मों तक सीमित नहीं रहना चाहते. होमी अदजानिया की इस अंग्रेजी भाषा की फिल्म में उन्होंने साइरस मिस्त्री का किरदार निभाया. वह एक रहस्यमयी युवक है, जिसकी एंट्री एक अजीबोगरीब पारसी परिवार की जिंदगी में कई परतें खोलती है. ये फिल्म अगर आप पहली बार देख रहे हैं तो काफी हद तक ये आपके सिर के ऊपर से गुजर सकती है. इसकी कहानी को समझना थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है.

‘ओमकारा’ (2006) – सैफ के करियर में अगर किसी एक किरदार को सबसे ज्यादा याद किया जाता है, तो वह है लंगड़ा त्यागी. विशाल भारद्वाज की ‘ओमकारा’ में सैफ ने ऐसा रूप अपनाया, जिसे देखकर उनके पुराने रोमांटिक हीरो वाले किरदारों को भूलना आसान था.

‘रेस’ (2008)- ‘रेस’ में सैफ एक बार फिर बिल्कुल अलग मूड में नजर आए. फिल्म में उन्होंने रणवीर सिंह का किरदार निभाया, जो बेहद स्मार्ट, अमीर और अपने आसपास के लोगों से कई कदम आगे सोचने वाला व्यक्ति है. अब्बास-मस्तान की इस सस्पेंस थ्रिलर में कहानी लगातार नए मोड़ लेती है और दर्शक यह समझने की कोशिश करते रहते हैं कि आखिर कौन किसे मात दे रहा है. ऐसे में सैफ की शांत और स्टाइलिश स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म के माहौल के साथ अच्छी तरह फिट बैठी.

‘गो गोवा गॉन’ (2013) सैफ ने ‘गो गोवा गॉन’ में एकदम हटकर किरदार अदा किया था. फिल्म में उनका किरदार बोरिस एक अजीबोगरीब जॉम्बी हंटर है, जो खुद को रूसी अंदाज में पेश करता है. लंबे बाल, अलग पहनावा और अजीब लहजे के साथ सैफ ने किरदार को पूरी तरह मस्ती के रंग में रंग दिया. फिल्म में सैफ ने बिलकुल जॉम्बी टाइप का रोल अदा किया था जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था.

‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ (2020)- ‘तान्हाजी’ में सैफ ने एक बार फिर विलेन का रास्ता चुना, लेकिन इस बार किरदार का अंदाज पूरी तरह अलग था. उन्होंने उदयभान सिंह राठौड़ की भूमिका निभाई, जो फिल्म का मुख्य विरोधी है. सैफ ने इस किरदार में क्रूरता के साथ एक खास किस्म का शाही अंदाज भी जोड़ा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 10, 2026, 21:53 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj