World

क्या किम जोंग ने दुनिया से छिपा रखा है अपना बड़ा बेटा? साउथ कोरिया की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

होमदुनियाअन्य देश

नॉर्थ कोरियाई तानाशाह के कितने सीक्रेट बच्चे? रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Agency:एजेंसियां

Last Updated:September 10, 2026, 23:22 IST

साउथ कोरिया की खुफिया एजेंसी के मुताबिक, नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की 13 साल की बेटी किम जू ए उनकी उत्तराधिकारी बन सकती है. किम के दो और बच्चे होने की भी खबर है. एक छोटा भाई या बहन है जिसका जेंडर अज्ञात है. बड़े भाई की तलाश जारी है. लेकिन सत्ता बेटी के हाथ में ही जाने की पूरी संभावना है.नॉर्थ कोरियाई तानाशाह के कितने सीक्रेट बच्चे? रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासाZoomकिम जोंग के सीक्रेट बेटे की तलाश में जुटी खुफिया एजेंसी, क्या 13 साल की जू ए का कोई बड़ा भाई भी है? (File Photo : KCNA/Reuters)

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के परिवार को लेकर हमेशा सस्पेंस बना रहता है. लेकिन अब साउथ कोरिया की खुफिया एजेंसी एनआईएस ने सनसनीखेज दावा किया है. रिपोर्ट के मुताबिक किम की 13 साल की बेटी किम जू ए को सत्ता सौंपने की तैयारी चल रही है. जू ए के अलावा किम के और भी बच्चे हैं. एजेंसी का कहना है कि जू ए का एक छोटा भाई या बहन भी है. हालांकि उसके जेंडर के बारे में अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है. एनआईएस यह भी पता लगा रही है कि क्या किम का कोई बड़ा बेटा भी है. लेकिन अगर कोई बड़ा बेटा है भी तो उसे सत्ता मिलने के चांस बहुत कम हैं. किम जू ए को अक्सर अपने पिता के साथ मिलिट्री इवेंट्स में देखा जाता है. मिसाइल टेस्टिंग से लेकर विदेशी दौरों तक जू ए हमेशा किम के साथ नजर आती है. इससे साफ होता है कि वह अगली तानाशाह बन सकती है.

क्या किम जोंग का बड़ा बेटा नहीं बन पाएगा अगला तानाशाह?

साउथ कोरिया की नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस एनआईएस इस मामले पर लगातार रिसर्च कर रही है. एजेंसी यह कन्फर्म करने में जुटी है कि किम का कोई बड़ा बेटा है या नहीं. अगर बड़े बेटे की मौजूदगी साबित भी हो जाती है, तो भी वह उत्तराधिकारी नहीं बनेगा. एनआईएस ने अपने बयान में साफ किया है कि किम जू ए ही अगली लीडर होगी. साल 2011 में किम जोंग इल की मौत के बाद सत्ता किम जोंग उन को मिली थी. अब वह अपनी विरासत अपनी बेटी को सौंपने का पूरा प्लान बना चुके हैं. इसके लिए जू ए की पब्लिक अपीयरेंस काफी बढ़ा दी गई है.

आखिर 13 साल की जू ए को क्यों मिल रही है इतनी पावर?

किम जू ए को पहली बार नवंबर 2022 में दुनिया ने देखा था. तब वह आईसीबीएम मिसाइल टेस्ट के दौरान अपने पिता के साथ नजर आई थी. इसके बाद से वह लगातार अहम राजनीतिक और मिलिट्री प्रोग्राम्स का हिस्सा बन रही है. उसने चीन की राजधानी बीजिंग का हाई प्रोफाइल दौरा भी किया था. इस दौरे ने इंटरनेशनल मीडिया का काफी ध्यान खींचा था. स्टेट मीडिया भी जू ए की इमेज बिल्डिंग पर पूरा फोकस कर रहा है. उसे ‘प्रिय बच्ची’ और ‘महान मार्गदर्शक’ जैसे नाम दिए जा रहे हैं. ये टाइटल आमतौर पर टॉप लीडर्स के लिए ही इस्तेमाल होते हैं.

क्या नॉर्थ कोरिया के सीनियर अधिकारी महिला लीडर को करेंगे एक्सेप्ट?

नॉर्थ कोरिया में पिछले कई दशकों से किम फैमिली का ही राज चल रहा है. इस देश में लीडर को भगवान की तरह पूजा जाता है. सत्ता की पावर ‘पैक्टू ब्लडलाइन’ से जुड़ी मानी जाती है. इसलिए उत्तराधिकारी का चुनाव बहुत क्रिटिकल मैटर होता है. हालांकि प्योंगयांग ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर जू ए को उत्तराधिकारी घोषित नहीं किया है. कुछ एक्सपर्ट्स को लगता है कि नॉर्थ कोरिया के सीनियर अधिकारी शायद एक महिला लीडर को आसानी से एक्सेप्ट न करें. उन्हें डर है कि अगर जू ए किसी बाहरी व्यक्ति से शादी करती है, तो सत्ता दूसरे परिवार में जा सकती है.

सीक्रेट फैमिली की डिटेल्स से कब उठेगा पर्दा?

एनआईएस की हालिया एनालिसिस से किम फैमिली के स्ट्रक्चर पर काफी रोशनी पड़ी है. किम के कितने बच्चे हैं और उनका जन्मक्रम क्या है, यह हमेशा से एक मिस्ट्री रहा है. एजेंसी ने कहा है कि किम की एक और संतान भी है. लेकिन वह लड़का है या लड़की, यह अभी तक सस्पेंस है. नॉर्थ कोरिया अपनी पर्सनल डिटेल्स को बहुत सीक्रेट रखता है. ऐसे में पूरी जानकारी बाहर आना काफी मुश्किल है. लेकिन जू ए को मिल रहे सरकारी प्रोटोकॉल से एक बात तो साफ है. वह अपने पिता की सबसे लाडली संतान है और उसका पॉलिटिकल करियर सेट किया जा रहा है.

About the Authorदीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 10, 2026, 23:22 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj