गोंडाः खेतों में फसल को कीट से बचाने के लिए जरूरी है बैट्री से चलने वाला स्प्रेयर, प्रयोग करने से पहले जानें सही तरीका

Last Updated:September 11, 2026, 07:17 IST
खेतों में दवा और घुलनशील उर्वरकों के छिड़काव के लिए बैटरी चलित नैपसैक स्प्रेयर किसानों का सबसे उपयोगी उपकरण बन गया है. इससे कम समय और कम मेहनत में पूरे खेत में समान रूप से छिड़काव किया जा सकता है. लेकिन सही देखभाल न होने पर इसकी बैटरी, मोटर और पंप जल्दी खराब हो सकते हैं. हर किसान करता है इसका इस्तेमाल कर सकता है.
गोंडा: खेतों में दवा और घुलनशील उर्वरकों के छिड़काव के लिए बैटरी चलित नैपसैक स्प्रेयर किसानों का सबसे उपयोगी उपकरण बन गया है. इससे कम समय और कम मेहनत में पूरे खेत में समान रूप से छिड़काव किया जा सकता है. लेकिन सही देखभाल न होने पर इसकी बैटरी, मोटर और पंप जल्दी खराब हो सकते हैं. हर किसान करता है इसका इस्तेमाल कर सकता है. लोकल 18 से बातचीत में दीनदयाल शोध संस्थान कृषि विज्ञान केंद्र गोपाल ग्राम के कृषि यंत्र इंजीनियर मिथलेश झा ने बताया कि छोटे हों या बड़े, लगभग सभी किसान फसल सुरक्षा के लिए बैटरी स्प्रेयर का इस्तेमाल करते हैं. इसलिए इसकी नियमित सफाई और सही मेंटेनेंस बेहद जरूरी है.
हर उपयोग के बाद जरूर करें सफाई
विशेषज्ञ बताते हैं कि छिड़काव पूरा होने के बाद टंकी में बची दवा तुरंत खाली कर दें. इसके बाद टंकी, पाइप और नोजल में साफ पानी चलाकर अच्छी तरह धोएं. इससे दवा के कण नहीं जमते और नोजल बंद होने की समस्या कम हो जाती है. बैटरी स्प्रेयर की सबसे अहम चीज उसकी बैटरी है. इसे पूरी तरह डिस्चार्ज होने तक न चलाएं. काम खत्म होने के बाद बैटरी चार्ज कर दें और लंबे समय तक मशीन का उपयोग न हो तो महीने में एक बार जरूर चार्ज करें. इससे बैटरी की क्षमता बनी रहती है.
नोजल और फिल्टर की करें जांच
छिड़काव से पहले नोजल और फिल्टर को देख लें. यदि उनमें गंदगी या कचरा फंसा हो तो साफ कर दें. बंद नोजल की वजह से दवा का छिड़काव असमान होता है, जिससे फसल पर असर पड़ सकता है. मिथलेश झा के अनुसार स्प्रेयर को हमेशा सूखी और छायादार जगह पर रखें. मशीन को धूप और बारिश से बचाएं तथा समय-समय पर पाइप और कनेक्शन की जांच करते रहें. इन आसान सावधानियों को अपनाकर किसान अपने बैटरी स्प्रेयर को कई वर्षों तक बेहतर स्थिति में चला सकते हैं.
About the AuthorRajneesh Kumar Yadav
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ेंLocation :
Gonda,Uttar Pradesh
First Published :
September 11, 2026, 07:17 IST



