Rajasthan

निकाय चुनाव की वोटिंग में दिखेगा सियासी दम, CM भजनलाल समेत दिग्गज डालेंगे वोट, देखें कौन कहां करेंगे मतदान

Last Updated:September 11, 2026, 07:08 IST

Rajasthan Nikay Chunav: राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान प्रकिया शुरू हो गया है. जयपुर नगर निगम समेत प्रदेश के 147 निकायों में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता भी वोट डालेंगे. मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे गेटोर-जगतपुरा स्थित नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में मतदान करेंगे, जबकि राज्यपाल हरिभाऊ बागडे सुबह 9.30 बजे केशवनगर में वोट डालेंगे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सुमेरपुर के वार्ड 35 में मतदान करेंगे. इसके अलावा सतीश पूनिया, अरुण चतुर्वेदी, मंजू शर्मा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समेत कई नेता जयपुर में अलग-अलग मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे.निकाय चुनाव में आज दिग्गजों की वोटिंग, CM भजनलाल समेत कई नेता डालेंगे वोटZoomमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह 10 बजे गेटोर-जगतपुरा स्थित नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में मतदान करेंगे,

जयपुर. राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को मतदान होगा. जयपुर समेत प्रदेश के कई निकायों में होने वाली वोटिंग में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सुमेरपुर में मतदान करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के गेटोर-जगतपुरा स्थित नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में वोट डालेंगे.

बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं से ‘पहले मतदान फिर जलपान’ के ध्येय वाक्य के साथ अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह 10 बजे एनडब्ल्यूआर ऑफिस के पास स्थित नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज, गेटोर-जगतपुरा पहुंचकर जयपुर नगर निगम चुनाव में मतदान करेंगे. वहीं राज्यपाल हरिभाऊ बागडे सुबह 9.30 बजे केशवनगर सामुदायिक भवन-हॉल लेफ्ट स्थित मतदान भवन पर वोट डालने पहुंचेंगे.

डिप्टी सीएम सिटी पैलेस स्थित बूथ पर करेंगे मतदान

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सुबह 8.30 बजे जयपुर के वार्ड 141 में सिटी पैलेस स्थित बूथ नंबर 10 पर मतदान करेंगी. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी सुबह 10.15 बजे वार्ड 90 के विवेक विहार स्थित सेंट डून स्कूल में वोट डालेंगे. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. सतीश पूनिया सुबह 10 बजे वार्ड 34 के राणी सती नगर स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में मतदान करेंगे. जयपुर सांसद मंजू शर्मा सुबह 7.30 बजे वार्ड 76 के महावीर नगर स्थित आर्किड्स सेंट्रल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में मतदान करेंगी. कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सुबह 8.30 बजे वार्ड 28 के भाग संख्या 13 स्थित गुरुकुल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वोट डालेंगे.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुमेरपुर में करेंगे मतदान

बीजेपी महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी सुबह 8.15 बजे जयपुर के वार्ड 30 के बूथ नंबर 428, वैशाली नगर स्थित टीपीएस स्कूल में मतदान करेंगे. बीजेपी सांसद घनश्याम तिवाड़ी सुबह 10.30 बजे वार्ड 90 के श्याम नगर स्थित माई ओन स्कूल में वोट डालेंगे. विधायक कालीचरण सराफ सुबह 8.15 बजे टोंक रोड स्थित जय जवान कॉलोनी के आदर्श विद्या मंदिर में मतदान करेंगे. वहीं बाल मुकुंदाचार्य महाराज जयपुर के वार्ड 26 में बूथ नंबर 9, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, हाथोज में मतदान करेंगे.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सुमेरपुर के वार्ड 35 में तख्तगढ़ रोड स्थित जलदाय विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय में भाग संख्या 36 पर मतदान करेंगे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने निकाय चुनाव के दूसरे चरण में पार्टी कार्यकर्ताओं से मतदान करने की अपील की है. पार्टी की ओर से ‘पहले मतदान फिर जलपान’ का संदेश दिया गया है. शुक्रवार को होने वाले मतदान में इन दिग्गज नेताओं की मौजूदगी भी चुनावी माहौल में खास नजर आएगी.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 11, 2026, 07:08 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj