Rajasthan

Kota Pre-Wedding Shoot | कोटा की 5 Best Locations for Royal और Romantic Photoshoot

Last Updated:September 11, 2026, 09:26 IST

Kota 5 Best Locations for Pre-Wedding Shoot: कोटा में प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए कई खूबसूरत और अलग-अलग थीम वाली लोकेशन मौजूद हैं. कोटा रिवरफ्रंट से लेकर अभेड़ा महल, सेवन वंडर्स पार्क, सिटी पार्क और चंबल गार्डन तक कपल्स को रॉयल, रोमांटिक, ट्रेडिशनल और सिनेमैटिक बैकग्राउंड मिल सकते हैं. जानिए किस थीम के लिए कौन सी जगह बेहतर है.

चंबल नदी के किनारे बना रिवरफ्रंट कपल्स के लिए एक आधुनिक और आकर्षक फोटोशूट लोकेशन है. यहां बना खूबसूरत पाथवे, स्कल्पचर, आकर्षक लाइटिंग और नदी का नजारा तस्वीरों को खास लुक देता है. खासकर शाम के समय और गोल्डन आवर में यहां का माहौल फोटोशूट के लिए और भी शानदार हो जाता है. कपल्स यहां नदी के खूबसूरत बैकग्राउंड के साथ रोमांटिक और सिनेमैटिक तस्वीरें क्लिक करवा सकते हैं.

रॉयल और हेरिटेज थीम पसंद करने वाले कपल्स के लिए अभेड़ा महल एक शानदार फोटोशूट लोकेशन है. महल की ऐतिहासिक वास्तुकला, आसपास की झील और हरियाली तस्वीरों को रॉयल और सिनेमैटिक लुक देती है. यहां ट्रेडिशनल ड्रेस में रॉयल पोज के साथ-साथ झील किनारे कैंडिड शॉट्स भी लिए जा सकते हैं. खासकर उन कपल्स के लिए यह जगह बेहतर विकल्प है, जो अपने प्री-वेडिंग फोटोशूट में राजसी अंदाज और प्राकृतिक खूबसूरती का कॉम्बिनेशन चाहते हैं.

किशोर सागर झील के पास स्थित सेवन वंडर्स पार्क प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए एक आकर्षक लोकेशन है. यहां दुनिया की प्रसिद्ध इमारतों की प्रतिकृतियां मौजूद हैं, जिनमें एफिल टावर, ताजमहल और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी जैसे बैकग्राउंड शामिल हैं. इन खूबसूरत बैकग्राउंड के साथ कपल्स रॉयल, रोमांटिक और फन थीम में अलग-अलग अंदाज में फोटोशूट करा सकते हैं. खासकर सूर्यास्त के समय झील, आसमान और पार्क की रोशनी का खूबसूरत कॉम्बिनेशन तस्वीरों को और भी आकर्षक बना देता है.

Add as Preferred Source on Google

हरी-भरी हरियाली, खूबसूरत वॉकिंग ट्रैक, फव्वारे और रंग-बिरंगे फूलों की क्यारियां सिटी पार्क को प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए खास बनाती हैं. यहां कपल्स कैजुअल, ट्रेडिशनल और सिनेमैटिक जैसी अलग-अलग थीम में फोटोशूट करा सकते हैं. पार्क का खुला और खूबसूरत माहौल तस्वीरों में नेचुरल बैकग्राउंड देता है, वहीं अलग-अलग गार्डन एरिया और फव्वारों के पास कपल्स को कई तरह के फोटो पोज और फ्रेम मिल जाते हैं.

चंबल नदी के किनारे स्थित चंबल गार्डन अपनी हरी-भरी हरियाली और शांत माहौल के चलते प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए आकर्षक लोकेशन है. यहां पेड़-पौधों से घिरे रास्ते और हैंगिंग ब्रिज तस्वीरों को नेचुरल और सिनेमैटिक लुक देते हैं. खासकर सुबह और शाम की सॉफ्ट लाइट में यहां फोटोशूट कराने पर तस्वीरों में खूबसूरत और नेचुरल इफेक्ट देखने को मिलता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 11, 2026, 09:26 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj