Women Asia Cup: स्मृति मंधाना को आउट कर इतरा रही थी बांग्लादेशी, नंदिनी ने ‘बड़ी दीदी’ का बदला लेने में देर नहीं की

होमखेलक्रिकेट
मंधाना को आउट कर इतरा रही थी बांग्लादेशी, नंदिनी ने बदला लेने में देर नहीं की
Last Updated:September 11, 2026, 11:19 IST
nandani sharma wicket celebration: नंदिनी शर्मा ने फाहिमा खातून को आउट करने के बाद बांग्लादेश से स्मृति मंधाना का बदला पूरा किया. बांग्लादेश की शोर्ना अख्तर ने मंधाना का कैच लेने के बाद चुप रहने का इशारा करते हुए विकेट का जश्न मनाया था. दूसरी पारी में नंदिनी शर्मा ने भी ऐसा ही सेलिब्रेशन करके हिसाब चुकता कर लिया.नंदिनी शर्मा ने बांग्लादेशी खिलाड़ी से लिया स्मृति मंधाना का बदला.
नई दिल्ली. महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश की टीम भारत के सामने कहीं नहीं टिकी. भारत ने एकतरफा मुकाबला में बांग्लादेश को 40 रन से मात देकर रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में जगह बनाई. मैच में एक बांग्लादेशी खिलाड़ी ने भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का कैच लेकर उन्हें उकसाने की कोशिश की, जिसका मुंहतोड़ उसे दूसरी पारी में मिला. दरअसल, स्मृति मंधाना मैच में सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गईं. सुल्ताना खातून की गेंद पर वह शोर्ना अख्तर के हाथों में कैच दे बैठीं. बांग्लादेश खिलाड़ी ने कैच लेने के बाद मुंह पर उंगली चुप रहने का इशारा करते हुए विकेट का जश्न मनाया. हालांकि, मंधाना बिना कुछ कहे डगआउट की ओर बढ़ गईं.
इसका बदला नंदिनी शर्मा ने बांग्लादेश की बल्लेबाजी के दौरान 20वें ओवर में लिया. भारत की मुट्ठी में आ चुके मैच का आखिरी ओवर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नंदिनी शर्मा को सौंपा. ओवर की 5वीं गेंद पर नंदिनी ने फाहिमा खातून को कैच आउट करा दिया. विकेट मिलने का जश्न नंदिनी ने वैसे ही मनाया, जैसे बांग्लादेशी खिलाड़ी ने मंधाना का कैच लेने के बाद किया था. यह विकेट शोर्ना अख्तर का तो नहीं था, लेकिन दिलचस्प यह रहा कि उस समय वह नॉन स्ट्राइकर एंड पर थीं. इस तरह नंदिनी शर्मा ने बांग्लादेश से ‘बड़ी दीदी’ मंधाना का बदला ले लिया. बता दें कि मंधाना टीम में काफी सीनियर हैं और भारतीय क्रिकेट टीम में ‘दीदी-भैया’ का कल्चर है.



