Money Follows My Brother: रवि किशन के मीम्स पर T-Series ने बना डाला गदर गाना, ‘लख टुडू टुडू’ संग किया मिक्स

Last Updated:September 11, 2026, 14:18 IST
Ravi Kishan Money Follows My Brother Song: भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड और राजनीति के गलियारों तक अपनी खास पहचान बनाने वाले एक्टर, सिंगर और सांसद रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर पूरी तरह छाए हुए हैं. उनके कई इंटरव्यूज के वायरल डायलॉग्स और मीम्स पर अब मशहूर म्यूजिक लेबल टी-सीरीज ने एक धमाकेदार और वाइब्रेंट गाना रिलीज कर दिया है, जिसने इंटरनेट पर आते ही गदर मचाना शुरू कर दिया है.
ख़बरें फटाफट
फुल-ऑन स्वैग में रवि किशन किसी ग्लोबल पॉप स्टार से कम नजर नहीं आ रहे हैं.
नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर वायरल हुए रवि किशन के मीम्स अब सिर्फ मीम्स तक सीमित नहीं रहे. उनके चर्चित डायलॉग और अंदाज ने म्यूजिक का रूप ले लिया है. मशहूर म्यूजिक लेबल टी-सीरीज ने रवि किशन के वायरल मीम कल्चर को पकड़ते हुए एक ऐसा गाना रिलीज किया है, जिसने आते ही इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी. ‘मनी फॉलो माय ब्रदर’ नाम के इस ट्रैक में रवि किशन के चर्चित अंदाज को पंजाबी गाने ‘लख टुडू टुडू’ के साथ मिक्स किया गया है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा होने लगी.
रवि किशन का मशहूर डायलॉग ‘पूरे देश को पंगला दूंगा’ और ‘मनी फॉलो माय ब्रदर’ जैसी पंचलाइन्स इंटरनेट पर खूब पसंद की जाती रही हैं. इन्हीं फनी और स्वैग से भरे बयानों को टी-सीरीज ने आइकॉनिक पंजाबी ट्रैक ‘लख टुडू टुडू’ के बीट्स के साथ फ्यूजन करके एक जबरदस्त पार्टी एंथम में बदल दिया है. जैसे ही टी-सीरीज ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस गाने को ड्रॉप किया फैंस की तरफ से व्यूज की तेज बारिश शुरू हो गई.
शानदार गायकी और संगीत की जुगलबंदी
इस नए ट्रैक को बेहद अनूठे अंदाज में कंपोज किया गया है. गाने में मैलो डी, सुरजीत बिंद्राखिया और खुद रवि किशन की आवाज का अनोखा कॉम्बिनेशन सुनने को मिल रहा है. इसके बोल मैलो डी और शमशेर संधू ने मिलकर लिखे हैं, जबकि इसका रिमिक्स म्यूजिक मैलो डी, संगम वैज्ञानिक और अतुल शर्मा की तिकड़ी ने तैयार किया है. गाने के एनर्जेटिक बीट्स इतने शानदार हैं कि सुनते ही लोग खुद को थिरकने से नहीं रोक पा रहे हैं.
रवि किशन का पॉप स्टार अवतार
गाने के साथ-साथ इसका म्यूजिक वीडियो भी दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. पोस्ट गुरु के निर्देशन में बने इस वीडियो में रवि किशन का स्टाइल और एटीट्यूड देखने लायक है.डार्क शेड्स, ट्रेंडी आउटफिट्स और फुल-ऑन स्वैग में रवि किशन किसी ग्लोबल पॉप स्टार से कम नजर नहीं आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस इस गाने का तारीफ कर रहे हैं.
इंटरनेट पर छाया गाना, क्या बोली जनता
T-Series के यूट्यूब चैनल पर गाना सामने आते ही इसे देखने और सुनने वालों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी. रवि किशन के फैंस के लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं था. सोशल मीडिया यूजर्स उनके वायरल अंदाज को म्यूजिक वीडियो के रूप में देखकर खूब रिएक्ट कर रहे हैं. गाने का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसकी मस्ती और देसी एनर्जी है.फैंस गाने पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘आपदा को अवसर में बदल लिए भैया जी’. एक अन्य ने लिखा- ‘ट्रोलिंग को अवसर में बदल दिया बदल दिया’. एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘वाइब तो है है भाई’. एक अन्य लिखा- ‘यह रवि किशन की दुनिया है और हम सब बस इसी में रह रहे हैं.’
About the AuthorShikha Pandey
15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
First Published :
September 11, 2026, 14:18 IST



