Rajasthan

Dhaulpur News: धौलपुर में दिवाली शॉपिंग करनी है? इन 5 बाजारों में मिलेगा कपड़े, गहने से लेकर पूजा का सामान

Last Updated:October 30, 2026, 11:08 IST

Shopping Markets In Dhaulpur: दिवाली पर धौलपुर में खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो शहर के 5 पारंपरिक बाजार आपके लिए खास हो सकते हैं. काली माई रोड से लेकर सुनार गली और मोदी तिराहे तक, इन बाजारों में कपड़े, सोने-चांदी के गहने, पूजा सामग्री, सजावट और घर की सफाई का सामान किफायती दामों पर मिल जाता है. जानिए इन बाजारों की खासियत और खरीदारी से जुड़ी जरूरी बातें.Amazon Prime DayTop Deals Inside

अगर आप दिवाली के त्योहार पर धौलपुर में खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो यहां के पारंपरिक बाजार आपकी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं. काली माई रोड, नरसिंह रोड, सुनार गली, मोदी तिराहा और सराय गजरा रोड धौलपुर के ऐसे बाजार हैं, जहां दिवाली की खरीदारी आसानी से की जा सकती है. इन बाजारों में किफायती दामों पर सामान मिल जाता है. घर की सफाई के सामान से लेकर नए कपड़े, सोना-चांदी के आभूषण और पूजा-पाठ का सामान तक यहां उपलब्ध है, आइए जानते हैं धौलपुर के इन पांच बाजारों की खासियत.

काली माई रोड धौलपुर का सस्ता और किफायती बाजार माना जाता है, यहां जरूरत का कई तरह का सामान आसानी से मिल जाता है. राजाखेड़ा और कछियारा क्षेत्र से आने वाले लोग भी यहां खरीदारी करने पहुंचते हैं. यह बाजार काली माई मंदिर के पास से शुरू होकर राजाखेड़ा बाईपास तक जाता है. इस सड़क पर कई दुकानें हैं, यहां पशुओं की खल बेचने वाली दुकानों के साथ मिठाइयों की दुकानें और शोरूम भी हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक के कपड़े यहां मिल जाते हैं, दिवाली पर कम बजट में खरीदारी करने के लिए यह बाजार काफी अच्छा है,

नरसिंह रोड धौलपुर के पुराने और पारंपरिक बाजारों में शामिल है, इसका नाम धौलपुर रियासत के राजाओं के आराध्य भगवान नरसिंह के नाम पर पड़ा था. यहां काफी भीड़ रहती है, इस बाजार में लोहे के बने उपकरण और अन्य सामान आसानी से मिल जाते हैं. दिवाली पर लोहे का सामान खरीदना हो, तो यहां किफायती दामों पर मिल सकते हैं. बाजार के पास पुरानी सब्जी मंडी भी है, जहां से दिवाली पर तरह-तरह के पकवान बनाने के लिए सब्जियां खरीदी जा सकती हैं. यहां कपड़ों की दुकानें भी हैं जहां कम दामों में खरीदारी की जा सकती है.

Add as Preferred Source on Google

सुनार गली धौलपुर में पाताल तोड़ बावड़ी के पास स्थित है, यह बाजार सोने-चांदी के आभूषणों के लिए जाना जाता है. यहां कई सुनारों की दुकानें हैं, जहां आभूषण मिलते हैं और जरूरत के अनुसार बनवाए भी जा सकते हैं. दिवाली पर अगर आप सोने या चांदी के आभूषण खरीदना चाहते हैं, तो इस बाजार में जा सकते हैं. यहां बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए आभूषण तैयार किए जाते हैं, सुनार गली पाताल तोड़ बावड़ी और निहालेश्वर मंदिर के नजदीक है. दिवाली के मौके पर आभूषण खरीदने के लिए यह बाजार एक अच्छा है.

मोदी तिराहा धौलपुर का प्रमुख बाजार है, यहां बच्चों के खेलने के सामान से लेकर किताबों तक की दुकानें हैं. दिवाली पर घर की सफाई और रंगाई-पुताई के लिए भी यहां सामान मिल जाता है. बाजार में पेंट, डिस्टेंपर, सफेदी और रंग बेचने वाली कई दुकानें हैं, इसके अलावा यहां कपड़ों की बड़ी दुकानें भी हैं. अगर आप दिवाली पर परिवार के लिए नए कपड़े खरीदना चाहते हैं, तो यहां कई तरह के कपड़े मिल सकते हैं. बाजार में किराने की दुकानें भी हैं, जहां घर के रोजमर्रा के राशन का सामान आसानी से उपलब्ध हो जाता है.

सराय गजरा रोड बाजार धौलपुर के पुराने बाजारों में से एक है, यह जगन टॉकीज जाने वाले रास्ते पर स्थित है इस बाजार का नाम धौलपुर रियासत के महाराज की प्रेमिका के नाम पर पड़ा था. दिवाली पर पूजा-पाठ के लिए यहां बताशे, खील, घोड़ा और मुरमुरे जैसी चीजें मिलती हैं. इसके अलावा बाजार में जूते-चप्पलों की कई दुकानें भी हैं. यहां कम दामों पर जूते, चप्पल और हाथों से बनी जूतियां खरीदी जा सकती हैं. दिवाली पर पूजा का सामान और फुटवियर खरीदने के लिए यह बाजार भी उपयोगी है,

अगर आप धौलपुर के इन पांच बाजारों में दिवाली की खरीदारी करने आ रहे हैं, तो कार या कोई अन्य बड़ा वाहन लेकर आने से बचें. दिवाली के त्योहार को लेकर बाजारों में काफी भीड़ रहती है. यहां की सड़कें भी संकरी हैं, जिससे जाम की समस्या बनी रहती है. ऐसे में खरीदारी करने आने वाले लोग छोटे वाहनों का इस्तेमाल करें, ताकि बाजारों में जाम से बचा जा सके और खरीदारी आसानी से हो सके.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

October 30, 2026, 11:08 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj