Apple में नौकरी नहीं मिली तो स्टीव जॉब्स के गुरु पर बना दी फिल्म, पिता को लगा ‘बेटी भटक गई’, आज बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल

Last Updated:October 30, 2026, 10:40 IST
नीम करोली बाबा के दिव्य जीवन पर आधारित भक्ति फिल्म ‘हनुमान अंश’ आज बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुकी है. महज 1.5 से 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने दुनिया भर में 452 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर सबको हैरान कर दिया है. लेकिन इस करिश्माई सफलता के पीछे 21 साल की यंग को- प्रोड्यूसर अनुप्रिया नगर की वो लगन और जोखिम छिपा है, जिसे सुनकर शुरुआत में उनके पिता भी दंग रह गए थे और सोच में पड़ गए थे कि कहीं उनकी ‘बेटी भटक तो नहीं गई’.
नई दिल्ली. कभी एक नौकरी के इंटरव्यू में मिली नाकामी ने 21 साल की अनुप्रिया नागर की जिंदगी की दिशा बदल दी. जिस लड़की के हाथ में विदेश में अच्छी नौकरी और शानदार करियर बनाने का मौका था. उसने अचानक ऐसा फैसला लिया कि परिवार भी हैरान रह गया. अनुप्रिया ने अपनी पूरी जमा-पूंजी एक ऐसी फिल्म में लगा दी, जिसका नाता नीम करोली बाबा की जिंदगी और उनकी आध्यात्मिक शिक्षाओं से है. बेटी का यह कदम देखकर पिता को लगा कि वह रास्ता भटक गई है. उन्हें चिंता थी कि पढ़ाई और नौकरी छोड़कर फिल्म इंडस्ट्री में उतरना कहीं बड़ी भूल न साबित हो. लेकिन अनुप्रिया को अपने फैसले पर भरोसा था.
अनुप्रिया नागर की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नगर ब्रिटेन (UK) से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई पूरी कर चुकी थीं. ज़्यूरिख में उनकी नौकरी पक्की थी. जब वह Apple कंपनी के दूसरे राउंड का इंटरव्यू पास नहीं कर पाईं तो उन्होंने इसके सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स के शुरुआती दिनों के बारे में पढ़ना शुरू किया. फोटो साभार-@anupriyanagar2709/Instagram
उन्हें पता चला कि स्टीव जॉब्स को जीवन में प्रेरणा उत्तराखंड स्थित नीम करोली बाबा के कैंची धाम से मिली थी. इसके बाद अनुप्रिया खुद कैंची धाम गईं और बाबा की परम भक्त बन गईं. इसी भक्ति भाव के चलते उन्होंने निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ में सह-निर्माता के रूप में जुड़ने का फैसला किया. फोटो साभार-@anupriyanagar2709/Instagram
Add as Preferred Source on Google
फिल्म का शुरुआती बजट 1.5 करोड़ रुपये तय हुआ था, जिसमें से एक-तिहाई हिस्सा अनुप्रिया ने अपनी पूरी पर्सनल सेविंग्स से लगाया. अनुप्रिया ने हाल ही में दिए करी टेल्स (Curry Tales) को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बातचीत की. फोटो साभार-@anupriyanagar2709/Instagram
उन्होंने कहा- ‘जब मैंने अपने पिता को इस फैसले के बारे में बताया, तो उन्हें लगा कि मेरी बेटी रास्ते से भटक गई है. उन्होंने सोचा कि विदेश से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई करने और ज़्यूरिख में अच्छी नौकरी मिलने के बाद, यह सब छोड़कर बिना किसी बॉलीवुड कनेक्शन के फिल्म इंडस्ट्री में पैसा लगाना एक बड़ा जोखिम है.’ फोटो साभार-@anupriyanagar2709/Instagram
7 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म शुरुआती हफ्तों में बेहद धीमी रफ्तार से चल रही थी.लेकिन तीसरे हफ्ते से फिल्म की माउथ-पब्लिसिटी ने ऐसा जोर पकड़ा कि थिएटर्स हाउसफुल होने लगे. जब अनुप्रिया के पिता लंदन की यात्रा से भारत वापस लौटे तो वे अपनी ही बेटी की बनाई फिल्म देखना चाहते थे. लेकिन हैरान करने वाली बात यह रही कि मुंबई के किसी भी थिएटर में उन्हें एक भी टिकट नहीं मिल सकी. फोटो साभार-@anupriyanagar2709/Instagram
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 28 अक्टूबर तक फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन करीब 341.71 करोड़ रुपये और दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन 452.04 करोड़ रुपये पहुंच चुका था. फिल्म का बजट सिर्फ दो करोड़ रुपये है. इस हिसाब से इसकी कमाई बजट के मुकाबले 225 गुना से भी ज्यादा हो चुकी है.
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया✅देखें.First Published :
October 30, 2026, 10:40 IST



