रोहित रॉय ने TV से की करियर की शुरुआत, उसी को बताया ‘डस्टबिन मीडियम’, बोले- फिल्म स्टार्स में क्लास-डिग्निटी होती है

Last Updated:September 12, 2026, 10:55 IST
Rohit Roy : जिस टीवी इंडस्ट्री ने रोहित रॉय को स्टार बनाया, आज उसी के बारे में उनकी राय सुनकर कई लोगों को झटका लग सकता है. 90 के दशक में ‘स्वाभिमान’ से पहचान पाने वाले रोहित ने छोटे पर्दे पर लंबी पारी खेली है. ‘कसौटी जिंदगी की’ में मिस्टर बजाज का किरदार भी उनके करियर का यादगार हिस्सा रहा. मगर अब उन्होंने टीवी एक्टर्स और फिल्म स्टार्स के बीच फर्क को लेकर बेहद बेबाक टिप्पणी की है, जो अब सुर्खियों में है.
नई दिल्ली. रोहित रॉय का पहला सीरियल आपको याद हो या न हो लेकिन ‘कसौटी जिंदगी की’ के मिस्टर बजाज जरूर याद होंगे. रोहित रॉय ने 1990 के दशक में दूरदर्शन के कल्ट शो ‘स्वाभिमान’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, लेकिन अब उन्होंने टीवी को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिसके बाद से वह सुर्खियों में हैं. जिस छोटे पर्दे ने उन्हें स्टार बनाया, उसे लेकर रोहित ने ऐसी बात कह दी है, जो टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों को चुभ सकती है. फोटो साभार-@rohitboseroy/Instagram
रोहित रॉय ने फिल्म और टीवी एक्टर्स के बीच फर्क बताते हुए फिल्मी सितारों को ज्यादा स्टाइलिश और गरिमापूर्ण बताया. इतना ही नहीं, टेलीविजन की तुलना उन्होंने बेहद कड़े शब्दों में कर डाली. रोहित का यह बयान अब सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन सकता है. खास बात यह है कि उन्होंने टीवी की दुनिया में ही अपने करियर की शुरुआत की थी और ‘स्वाभिमान’ से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी. फोटो साभार-@rohitboseroy/Instagram
यूट्यूब चैनल ‘काइंडली कास्ट’ को दिए एक इंटरव्यू में रोहित रॉय से बॉलीवुड और टीवी कलाकारों के बीच मौजूद ‘हैरारकी’ पर सवाल पूछा गया था. इस पर रोहित ने बिना झिझक के कहा कि टीवी एक्टर्स में वह क्लास और ग्रेस नहीं होता जो एक फिल्म स्टार में दिखता है. फोटो साभार-@rohitboseroy/Instagram
Add as Preferred Source on Google
रोहित रॉय ने अपनी बात रखते हुए कहा, ‘आप किसी फिल्म स्टार की पब्लिक अपीयरेंस देखिए. जिस शालीनता, ग्रेस और स्टाइल के साथ वे बाहर आते हैं, वह अलग ही होता है. हर कोई अपना एक इंप्रेशन बनाता है, लेकिन उनका तरीका शालीन और कूल होता है. वहीं, दूसरी तरफ आप टीवी एक्टर्स के किसी जमावड़े को देखिए. उनके व्यवहार को देखकर आपको खुद ही फर्क समझ आ जाएगा.’ फोटो साभार-@rohitboseroy/Instagram
रोहित ने टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों के पहनावे और सोशल मीडिया पर पैपराजी के सामने उनके बर्ताव पर भी तीखी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि कैमरों के सामने अजीबोगरीब हरकतें करने से स्टारडम नहीं मिलता. फोटो साभार-@rohitboseroy/Instagram
सोशल मीडिया सेंसेशन का जिक्र करते हुए रोहित ने कहा, ‘मुझे उस महिला का नाम नहीं पता जो आजकल सोशल मीडिया पर छाई रहती है, वह ना के बराबर कपड़े पहनती है. आप खुद को इस तरह क्यों पेश कर रहे हैं? ऐसे बर्ताव से लोग आपको कभी इज्जत नहीं देंगे. दर्शक ऐसे पोस्ट से पल भर का मजा तो ले लेते हैं, लेकिन मन में कभी आपका सम्मान नहीं करते.’ फोटो साभार-@rohitboseroy/Instagram
यह पूछे जाने पर कि क्या वह खुद इस भेदभाव को सही ठहरा रहे हैं, रोहित ने दो टूक जवाब दिया. उन्होंने कहा कि सिनेमा किसी भी दिन टेलीविजन से बहुत ऊपर है. रोहित रॉय ने कहा, ‘सिनेमा तो सिनेमा है. यह भावी पीढ़ियों के लिए बनता है और हमेशा याद रखा जाता है. टेलीविजन एक डस्टबिन मीडियम है. आज भी लोगों को ‘शोले’, ‘दीवार’ या ‘गॉन विद द विंड’ जैसी फिल्में याद हैं. टीवी पर कई ऐतिहासिक शो बने, लेकिन उन्हें लोग भूल चुके हैं. मैं खुशकिस्मत था कि ‘स्वाभिमान’ के कुछ हिस्से आज भी सोशल मीडिया पर दिख जाते हैं.’ फोटो साभार-@rohitboseroy/Instagram
अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए रोहित ने स्वीकार किया कि टीवी कलाकारों को हमेशा सेकंड-क्लास सिटिजन की तरह देखा गया है. उन्होंने कहा, ‘यह सच है कि टीवी एक्टर्स के साथ हमेशा से सौतेला व्यवहार होता आया है. हालांकि, जो बेहद बेहतरीन कलाकार हैं, उन्हें सम्मान जरूर मिलता है, भले ही उन्हें फिल्म स्टार्स जैसा बड़ा स्टारडम न मिले.’ फोटो साभार-@rohitboseroy/Instagram
आपको बता दें कि रोहित रॉय ने 1990 के दशक में दूरदर्शन के कल्ट शो ‘स्वाभिमान’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने ‘कुसुम’, ‘भाभी’ और ‘देश में निकला होगा चांद’ जैसे कई सुपरहिट टीवी सीरियल्स में काम किया. टीवी के अलावा रोहित ने बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई. वह ‘कातिल’, ‘फैशन’, और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. फोटो साभार-@rohitboseroy/Instagram
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 12, 2026, 10:55 IST



