National

ब्रिक्‍स गाला डिनर में नहीं दिखे शी जिनपिंग, भारत के मित्र भी नदारद – Chinese President Xi Jinping skip BRICS gala dinner Sheikh Khaled bin Mohamed

होमताजा खबरदेश

ब्रिक्‍स गाला डिनर में क्‍यों नहीं दिखे शी जिनपिंग, अब वजह आई सामने

Last Updated:September 13, 2026, 05:49 IST

BRICS Gala Dinner: ब्रिक्‍स के सदस्‍य देशों के बीच शनिवार 12 सितंबर 2026 को महामंथन हुआ. इसमें सदस्‍य देशों के साथ ही आमंत्रित देशों के प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की. इस दौरान दुनिया के मौजूदा हालात पर चर्चा की गई और संगठन के देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी सार्थक चर्चा हुई.ब्रिक्‍स गाला डिनर में क्‍यों नहीं दिखे शी जिनपिंग, अब वजह आई सामनेZoomचीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्‍स गाला डिनर के टेबल पर नहीं दिखे. (फोटो: ANI)

BRICS Gala Dinner: इन दिनों पूरी दुनिया की नजरें भारत की राजधानी दिल्‍ली पर टिकी हैं, क्‍योंकि यहां BRICS का 18वां समिट चल रहा है. शनिवार 12 सितंबर को ब्रिक्‍स के सभी देशों के बीच विचार-विमर्श का लंबा दौर चला. वैसे तो इस बार का ब्रिक्‍स सम्‍मेलन कई वजहों से ऐतिहासिक है, ज्‍वाइंट स्‍टेटमेंट पर आम सहमति होना भारत की बड़ी सफलता मानी जा रही है. दिनभर के काफी व्‍यस्‍त कार्यक्रम के बाद ब्र‍िक्‍स के सभी देशों के प्रतिनिधियों के लिए भव्‍य राजशाही डिनर यानी रात्रिभोज का आयोजन किया गया. इसमें तमाम देशों के नेताओं ने शिरकत की लेकिन दो टॉप लीडर्स की अनुपस्थिति की खूब चर्चा हुई. इनमें से एक चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग भी थे, जो ब्रिक्‍स गाला डिनर के टेबल पर नहीं दिखे. उनके अलावा अबू धाबी (UAE) के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्‍मद भी डिनर में शामिल नहीं हुए. शी जिनपिंग और खालिद बिन मोहम्‍मद के ब्रिक्‍स गाला डिनर में शामिल न होने की वजह सामने आई है.

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए. मामले से अवगत सूत्रों ने यह जानकारी दी. यह रात्रिभोज ब्रिक्स के सदस्य देशों के नेताओं के साथ-साथ शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले अन्य देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के लिए आयोजित किया गया था. शी जिनपिंग की गैरमौजूदगी का तत्काल कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है. हालांकि, एक सूत्र ने बताया कि चीन के राष्ट्रपति संभवत: आराम करने के लिए अपने होटल लौट गए थे. उनकी अनुपस्थिति ऐसे समय हुई, जब उन्होंने शनिवार को ही नई दिल्ली पहुंचने के बाद ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की.

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस भी डिनर नहीं हुए शामिल

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद भी रात्रिभोज में मौजूद नहीं रहे. वह दिन में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद स्वदेश रवाना हो गए थे. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत ब्रिक्स के अन्य नेताओं ने रात्रिभोज में हिस्सा लिया. केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की. केंद्रीय मंत्रियों में अमित शाह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव और शिवराज सिंह चौहान शामिल थे. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी रात्रिभोज में पहुंचे. केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री संसद भवन से दो बसों के जरिए भारत मंडपम स्थित आयोजन स्थल पहुंचे.

रात्रिभोज का मेन्‍यू

रात्रिभोज के मेन्यू में खांडवी मिलेफुई, खुंब गलौटी, पनीर लबाबदार, गुच्छी मार्मिक, कैरट-बीन पोरियल और मिलेट पुलाव जैसे व्यंजन शामिल थे. मिठाई में पुरानी दिल्ली फ्रूट क्रीम के साथ जलेबी और शहतूत फिरनी परोसी गई. भारत 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. इसमें 11 सदस्य देशों और 10 साझेदार देशों के नेता हिस्सा ले रहे हैं. इसके अलावा कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी सम्मेलन में शामिल हुए हैं.

About the AuthorManish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 13, 2026, 05:39 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj