Entertainment

‘हनुमान अंश’ को नहीं मिलेगी ऑस्कर में एंट्री, कैसे छूट गया इतना बड़ा मौका? प्रोड्यूसर ने बताई वजह

Last Updated:September 13, 2026, 06:19 IST

फिल्म ‘हनुमान: अंश’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर यह लगातार नए कीर्तिमान रच रही है. हालांकि, इतनी बड़ी सफलता के बावजूद इस फिल्म को ऑस्कर में एंट्री नहीं मिली. प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने खुलासा किया कि सही जानकारी न होने और एक साथ कई कामों में व्यस्त रहने के कारण उनकी टीम तय समय सीमा तक आवेदन ही नहीं कर पाई, जिससे फिल्म ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल एंट्री बनने से चूक गई.

ख़बरें फटाफट

'हनुमान अंश' को नहीं मिलेगी ऑस्कर में एंट्री, कैसे छूट गया इतना बड़ा मौका?Zoomभारत में 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है ‘हनुमान अंश’.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों की कड़ी टक्कर के बावजूद नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान: अंश’ का दबदबा कायम है. पिछले 37 दिनों से यह मूवी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है और साथ ही बॉक्स ऑफिस पर दनादन नोट छाप रही है. अब तक यह मूवी 200 करो़ड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है. दर्शकों का भरपूर प्यार मिलने के बावजूद यह फिल्म ऑस्कर के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री नहीं बन पाई. अब इसकी असली वजह का खुलासा खुद प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने किया है.

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में जब प्रोड्यूसर से पूछा गया कि क्या फिल्म को तेलुगु के अलावा किसी और भाषा में भी डब किया जाएगा, तो उन्होंने साफ मना कर दिया. वहीं ऑस्कर की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की तरफ से एंट्री न मिल पाने पर उन्होंने बताया कि सही जानकारी न होना इसकी सबसे बड़ी वजह रही. प्रोड्यूसर का कहना है कि उन्हें सबमिशन की पूरी प्रोसेस का अंदाजा ही नहीं था, जिसकी वजह से तय डेडलाइन उनके हाथ से निकल गई.

ऑस्कर के लिए सबमिट क्यों नहीं की गई ‘हनुमान अंश’?

प्रोड्यूसर ने अपनी बात रखते हुए कहा, ‘हमने इस फिल्म को सिर्फ तेलुगु भाषा में ही डब किया है. सच कहूं तो काम के चक्कर में बिल्कुल भी वक्त नहीं मिल पा रहा है. 7 सितंबर को ऑस्कर सबमिशन की आखिरी तारीख थी और कल हमसे वह डेडलाइन मिस हो गई. हमें लगातार ढेरों फोन आ रहे हैं कि हमने ऑस्कर के लिए अपनी फिल्म सबमिट क्यों नहीं की. लेकिन सच तो यह है कि हमें इसकी प्रक्रिया के बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी. हम एक साथ कई कामों में उलझे हुए हैं और हमारी टीम भी काफी छोटी है.’

तेलुगु में डब हुई ‘हनुमान अंश’ मूवी
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की आगे की योजनाओं पर बात करते हुए नम्रता सिंह ने कहा, ‘फिलहाल हमने सिर्फ तेलुगु डबिंग पूरी की है, इसके बाद बाकी भाषाओं पर काम शुरू किया जाएगा. इसके अलावा हम दिव्यांग दर्शकों की सुविधा के लिए भी काम कर रहे हैं, ताकि हर वर्ग के लोग इस फिल्म का लुत्फ उठा सकें.’

तीसरे हफ्ते पलटी ‘हनुमान अंश’ की किस्मत

‘हनुमान: अंश’ की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी रही और पहले दिन फिल्म ने महज 10 लाख रुपये का बिजनेस किया था. शुरुआती दो हफ्तों में भी फिल्म की कुल कमाई सिर्फ 1.48 करोड़ रुपये ही हो सकी थी. लेकिन दर्शकों से मिले बेहतरीन रिस्पॉन्स ने फिल्म की किस्मत पूरी तरह पलट दी. रिलीज के 16वें दिन फिल्म की कमाई में तूफानी उछाल आया, जिसके बाद इसने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

भारत में कितनी हुई ‘हनुमान अंश’ की टोटल कमाई?

फिल्म ने अपने चौथे हफ्ते में 61 करोड़ और पांचवें हफ्ते में रिकॉर्ड तोड़ 90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. 37वें दिन (छठे शनिवार) भी फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये बटोरे, जिससे इसका भारत में नेट कलेक्शन 192.13 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है जबकि इसका ग्रोस कलेक्शन 227 करोड़ रुपये हो चुका है. ‘हनुमान: अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

September 13, 2026, 06:19 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj