Rajasthan

हाईवोल्टेज तार से टकराया मिट्टी से भरा डंपर, चालक ने कूदकर बचाई जान, पलभर में हुआ जलकर खाक

Last Updated:September 13, 2026, 11:27 IST

Kotputli News: कोटपूतली के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में 200 फुट रोड पर अवैध मिट्टी ले जा रहा एक डंपर मिट्टी खाली करते समय हाईवोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आ गया. करंट के कारण डंपर में भीषण आग लग गई और वह पूरी तरह जल गया. चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली. इस घटना के बाद इलाके में अवैध मिट्टी के परिवहन को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

ख़बरें फटाफट

हाईवोल्टेज तार की चपेट में आया मिट्टी से भरा डंपर, चालक ने कूदकर बचाई जानZoomShahjahanpur Kotputli News: हाईवोल्टेज तार की चपेट में आया मिट्टी से भरा डंपर, धूं-धूं कर जला, चालक ने कूदकर बचाई जान

Kotputli: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. क्षेत्र के 200 फुट रोड पर अवैध रूप से मिट्टी का परिवहन कर रहा एक डंपर अचानक ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज विद्युत लाइन की चपेट में आ गया. बिजली के तारों के संपर्क में आते ही डंपर में तेज करंट प्रवाहित हो गया और कुछ ही सेकंड में उसमें भयानक आग लग गई. देखते ही देखते यह भारी-भरकम वाहन धूं-धूं कर जल उठा. गनीमत यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, क्योंकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती गाड़ी से नीचे कूदकर अपनी जान बचा ली और मौके से फरार हो गया.

चालक ने कूदकर बचाई जान, मची अफरा-तफरीप्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना शाहजहांपुर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले 200 फुट रोड पर हुई. डंपर चालक अवैध रूप से मिट्टी खाली कर रहा था, इसी दौरान वाहन की ऊंचाई अधिक होने के कारण वह ऊपर गुजर रही बिजली की हाईवोल्टेज लाइन से छू गया. करंट फैलते ही डंपर में आग लग गई. अचानक उठी आग की ऊंची लपटों और धुएं के गुबार को देखकर आसपास के इलाकों में भारी अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को दी. घटना स्थल पर देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई.

अवैध मिट्टी परिवहन पर उठे गंभीर सवालइस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन और खनन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोगों का आरोप है कि शाहजहांपुर क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से मिट्टी खोदकर डंपरों के माध्यम से धड़ल्ले से परिवहन का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है. दिन और रात के समय बेखौफ होकर मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर इस क्षेत्र की सड़कों पर दौड़ते नजर आते हैं, जिससे हमेशा बड़े हादसों का खतरा बना रहता है. इसके बावजूद संबंधित विभागों और पुलिस की ओर से इस अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है. इस हादसे के बाद एक बार फिर क्षेत्र में चल रहे अवैध मिट्टी के अवैध कारोबार और जिम्मेदार विभागों की लचर कार्यप्रणाली को लेकर आम जनता में तीखी चर्चाएं तेज हो गई हैं.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 13, 2026, 11:27 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj