एक समाधि लाखों आस्थाएं, जयकारों के बीच 642वें रामदेवरा मेले का आगाज, उमड़ा भक्तों का सैलाब

Last Updated:September 13, 2026, 16:28 IST
Ramdevra Mela 2026: जैसलमेर जिले के रामदेवरा में बाबा रामदेव के जन्मोत्सव पर इस बार आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. बाबा रामदेव समाधि पर जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल, एसपी अभिषेक शिवहरे,जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी यषार्थ शेखर सहित तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने विशेष पूजा अर्चना कर अभिषेक किया.
ख़बरें फटाफट
जैसलमेर. पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े आस्था के केंद्र रामदेवरा में रविवार को भक्ति और आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा धाम बाबा रामदेव के जयकारों से गूंज उठा. भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वितीया यानी बाबा रामदेवजी की अवतरण तिथि के पावन अवसर पर मंगला आरती और स्वर्ण मुकुट प्रतिष्ठापन के साथ 642वें अंतरप्रांतीय भादवा मेले का विधिवत आगाज हुआ है.
जैसलमेर जिले के रामदेवरा में बाबा रामदेव के जन्मोत्सव पर इस बार आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. बाबा रामदेव समाधि पर जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल, एसपी अभिषेक शिवहरे,जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी यषार्थ शेखर सहित तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने विशेष पूजा अर्चना कर अभिषेक किया. भादवा मेले में देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु बाबा की समाधि के दर्शन और मन्नत मांगने के लिए रामदेवरा पहुंचते है.
13 से 26 सितंबर तक चलेगा भादवा मेला, लाखों श्रद्धालु देशभर से आते है रामदेवराअलसुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र श्रद्धालुओं से अट गया है. बाबा की समाधि को पंचामृत से स्नान करवाकर विशेष श्रृंगार किया गया और मखमली चादर अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई है. 13 से 26 सितंबर तक चलने वाले इस मेले में लाखों श्रद्धालु दूर दराज से पहुँचकर बाबा के सामने माथा टेकते है. मेले में राजस्थान के साथ साथ गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, असम, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, तमिलनाडु सहित अन्य राज्यो से भी श्रद्धालु दर्शन करने के लिए रामदेवरा पहुँचते है.
3 शिफ्ट में 150 पुजारी करवा रहे श्रद्धालुओं को दर्शनभादवा मेले को देखते हुए मंदिर में 150 पुजारी तीन शिफ्ट में श्रद्धालुओं को दर्शन करवा रहे हैं. भादवा मेले में अब तक 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर लिए हैं वही मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रखने का इंतजाम भी किया गया है.
1800 पुलिसकर्मी, 350 होमगार्ड के जवानो के हाथों में मेले की सुरक्षा व्यवस्थामेले में सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में 620 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए है जिसमे 220 सीसीटी कैमरे मंदिर कमेटी की ओर से लगाए गए हैं जबकि जैसलमेर प्रशासन की ओर से 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिससे मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर निगरानी रखी जा रही है. इसके अलावा 1800 पुलिसकर्मी, 350 होमगार्ड के जवान भी तैनात किए गए हैं.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Barmer,Rajasthan
First Published :
September 13, 2026, 16:28 IST



