Hair Care Tips : मेथी, चावल और अलसी…ये 3 चीजें हफ्तेभर में रोक देंगी बालों का झड़ना, जानिए तरीका

Last Updated:September 12, 2026, 14:05 IST
Hair Care Home Remedies : मौसम बदलते ही हवा में नमी और तापमान का स्तर तेजी से बदलता है, जिससे स्कैल्प का नेचुरल ऑयल बैलेंस बिगड़ जाता है. बारिश या सर्दी की शुरुआत में जड़ों में डैंड्रफ, फंगस और ड्राइनेस बढ़ने लगती है. इस समस्या से बचने के लिए महंगे केमिकल्स की जगह प्राकृतिक चीजें ज्यादा सुरक्षित हैं. अलसी के बीज बालों के लिए एक प्राकृतिक कंडीशनर की तरह काम करते हैं. अलसी का जेल स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं. चावल में अमीनो एसिड, विटामिन-बी, सी और ई का जबरदस्त कॉम्बिनेशन होता है, जो बालों के री-ग्रोथ में मदद करता है. बदलते मौसम में गीले बालों में कंघी करने से बचें और अत्यधिक हीट स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का यूज न करें.
बरसात में ड्राइनेस और फंगस के कारण बालों को मिलने वाला पोषण रुक जाता है और जड़ें कमजोर होकर टूटने लगती हैं. इसके अलावा बदलते मौसम में शरीर में स्कैल्प का सर्कुलेशन प्रभावित होने से बाल बेजान नजर आने लगते हैं. इस समस्या से बचने के लिए महंगे केमिकल्स की जगह प्राकृतिक चीजों से स्कैल्प को गहराई से पोषण देना सबसे सुरक्षित और असरदार तरीका है.
मेथी दाना बालों के झड़ने की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए जाना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड पाया जाता है, जो कमजोर बालों की जड़ों को दोबारा रिपेयर करते हैं. मेथी में मौजूद लेसिथिन स्कैल्प को गहराई से मॉइश्चराइज करता है और बालों के पतले होने की समस्या को दूर करता है. अगर आपके सिर में डैंड्रफ या खुजली की वजह से बाल झड़ रहे हैं तो मेथी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण इस संक्रमण को पूरी तरह साफ करके नई ग्रोथ को तेजी से बढ़ावा देते हैं.
अलसी के बीज बालों के लिए एक प्राकृतिक कंडीशनर की तरह काम करते हैं. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-ई और फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है, जो रूखे और बेजान बालों को झड़ने से रोकती है. अलसी का जेल स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं. यह बालों की लोच को बढ़ाता है जिससे कंघी करते समय बाल टूटते नहीं हैं. बदलते मौसम में अगर हवा आपके बालों की नमी छीन लेती है, तो अलसी बालों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाकर उन्हें प्राकृतिक चमक और नमी प्रदान करती है.
Add as Preferred Source on Google
चावल में अमीनो एसिड, विटामिन-बी, सी और ई का जबरदस्त कॉम्बिनेशन होता है, जो बालों के री-ग्रोथ में मदद करता है. इसमें पाया जाने वाला ‘इनोसिटोल’ नाम का कार्बोहाइड्रेट डैमेज बालों को भीतर से रिपेयर करता है और धोने के बाद भी बालों की रक्षा करता है. चावल का पानी बालों के क्यूटिकल्स को सील करके उन्हें झड़ने से रोकता है और सिरों के दोमुंहे होने की समस्या को समाप्त करता है. यह स्कैल्प के पीएच लेवल को संतुलित रखता है, जिससे बाल जड़ से मजबूत होकर सिल्की, घने और लंबे नजर आने लगते हैं.
इस होममेड हेयर टॉनिक को बनाने के लिए एक पैन में दो गिलास पानी लें. अब इसमें दो चम्मच मेथी दाना, दो चम्मच चावल और दो चम्मच अलसी के बीज डालें. इस मिश्रण को धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक तब तक उबालें, जब तक कि पानी थोड़ा गाढ़ा और जेल जैसा न होने लगे. जब पानी आधा रह जाए और उसमें हल्का चिपचिपापन आ जाए, तो गैस बंद कर दें. मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर सूती कपड़े या छलनी की मदद से छानकर एक साफ कांच की बोतल में भर लें.
तैयार टॉनिक को लगाने से पहले बालों को अच्छे से सुलझा लें. इसके बाद कॉटन बॉल या स्प्रे बोतल की मदद से इसे अपनी स्कैल्प की जड़ों में अच्छे से लगाएं. उंगलियों के पोरों से 5 से 10 मिनट तक हल्की मालिश करें ताकि यह टॉनिक जड़ों के अंदर तक अवशोषित हो सके. इसे जड़ों से लेकर बालों के सिरों तक लगाएं और लगभग 45 मिनट से 1 घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद किसी माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैम्पू से बाल धो लें. ध्यान रखें कि टॉनिक लगाने के तुरंत बाद तेज धूप में न जाएं.
अगर आप इस टॉनिक का इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार करते हैं, तो पहले ही हफ्ते में बालों का टूटना काफी हद तक कम हो जाता है. जड़ों को तुरंत मिलने वाले पोषण से बाल मजबूत और घने होने लगते हैं. अलसी और चावल के गुण बालों को बिना किसी केमिकल के प्राकृतिक रूप से सीधा, सॉफ्ट और सिल्की बनाते हैं. मौसम के बदलाव से जो बाल रूखे और बेजान हो गए थे, उनमें एक नई चमक दिखाई देने लगती है. नियमित प्रयोग से स्कैल्प पर नए छोटे बाल भी उगने शुरू हो जाते हैं.
इस घरेलू नुस्खे का पूरा फायदा उठाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. तैयार टॉनिक को फ्रिज में रखकर केवल एक हफ्ते तक ही इस्तेमाल करें, इससे ज्यादा पुराना टॉनिक इस्तेमाल न करें. अगर आपकी स्कैल्प बहुत ज्यादा संवेदनशील है, तो लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें. इसके साथ ही दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और संतुलित आहार लें, क्योंकि बाहरी पोषण के साथ-साथ अंदरूनी पोषण भी जरूरी है. बदलते मौसम में गीले बालों में कंघी करने से बचें और अत्यधिक हीट स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का यूज न करें.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 12, 2026, 14:05 IST



