Sports

जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, न सचिन न विराट दिग्गज कप्तान के सिर ताज

होमखेलक्रिकेट

जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन, न सचिन न विराट दिग्गज कप्तान के सिर ताज

Last Updated:September 14, 2026, 16:20 IST

ricky ponting world record: रिकी पोंटिंग जीते हुए इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान पोंटिंग जीते हुए मैचों में 20000 रन का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने हुए हैं. उनके बाद लिस्ट में विराट कोहली का नाम है.जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन, न सचिन न विराट दिग्गज कप्तान के सिर ताजZoomरिकी पोंटिंग जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया में जब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात होती है तो सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का नाम सबसे पहले आता है. सचिन ने 34000 से ज्यादा रन बनाए तो कोहली 28000 का आंकड़ा पार कर चुके हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सचिन या विराट में से किसी के भी नाम नहीं है. इन दोनों दिग्गजों से आगे ऑस्ट्रेलिया का एक पूर्व दिग्गज कप्तान खड़ा है. दरअसल, इस मामले में रिकी पोंटिंग दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं. विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर का नाम पोंटिंग के बाद इस लिस्ट में आता है.

20000 से ज्यादा रन का रिकॉर्डरिकी पोंटिंग ने अपने इंटरनेशनल करियर में 377 मैचों में जीत दर्ज की. इस दौरान उन्होंने 439 पारियों में बल्लेबाजी की और 20140 रन बनाए. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 257 रन रहा. पोंटिंग ने इस दौरान 55 शतक और 112 अर्धशतक भी लगाए. ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में शामिल पोंटिंग के इस रिकॉर्ड में उनकी बल्लेबाजी के साथ-साथ टीम की जबरदस्त सफलता का भी बड़ा योगदान रहा.

विराट कोहली ज्यादा पीछे नहींरिकी पोंटिंग के बाद विराट कोहली का नाम है. भारतीय दिग्गज बल्लेबाज के अब तक के करियर में 336 इंटरनेशनल मैच ऐसे रहे, जिसमें टीम इंडिया को जीत मिली है. इस दौरान कोहली ने 365 पारियां खेलते हुए 18421 रन बनाए. उनका औसत 64.86 का है, जो इस टॉप-5 लिस्ट में पोंटिंग सहित बाकी बल्लेबाजों से बेहतर है. कोहली के नाम जीत वाले मैचों में 59 शतक और 91 अर्धशतक दर्ज हैं. यानी वह रन बनाने के साथ-साथ भारत की जीत में बड़ी पारियां खेलने के मामले में भी असाधारण रहे हैं. यही वजह है कि उन्हें ‘चेज-मास्टर’ कहा जाता है.

तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के ‘भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं. उन्होंने भारत की जीत वाले मुकाबलों में 17113 रन बनाए. सचिन ने 345 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 53 शतक और 83 अर्धशतक जड़े. सचिन का जीत वाले मैचों में बल्लेबाजी औसत 58.20 रहा. उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस का नंबर आता है.

टॉप-5 में एक और भारतीयइस रिकॉर्ड की टॉप-5 लिस्ट में एक और भारतीय बल्लेबाज शामिल है. रोहित शर्मा ने टीम की जीत वाले मुकाबलों में 14684 रन बनाए हैं. 325 मैचों और 338 पारियों में उनके नाम 41 शतक और 79 अर्धशतक हैं. रोहित का जीत वाले मैचों में बल्लेबाजी औसत 51.52 का रहा है.

About the AuthorShivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 14, 2026, 16:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj