Rajasthan

Barmer News I गणपति बप्पा के भोग में आया नया ट्विस्ट, 12 फ्लेवर के मोदकों ने जीता दिल

बाड़मेर. गणेश चतुर्थी के पावन पर्व को लेकर बाड़मेर शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है. इस बार गणेश भक्तों के लिए एक विशेष आयोजन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां भगवान गणेश को एक-दो नहीं बल्कि 12 अलग-अलग प्रकार के मोदकों का भोग लगाया गया है. जगह-जगह गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई है और श्रद्धालु बप्पा के स्वागत को लेकर उत्साहित हैं. गणेश चतुर्थी को लेकर बाड़मेर में इस बार गणपति बप्पा के भोग की खास तैयारी की गई है.

भगवान गणेश के प्रिय मोदक अब सिर्फ एक स्वाद में नहीं बल्कि 12 अलग-अलग स्वाद, रंग और आकर्षक अंदाज में तैयार किए गए है. इतना ही नही इस बार 56 भोग की बाहुबली थाली भी खूब पसंद आ रही है. पारंपरिक मोदक से लेकर पिस्ता, गुलकंद, चॉकलेट और ड्राई फ्रूट जैसे फ्लेवर तक की मिठास से सजी भोग की थाली गणेश चतुर्थी के आयोजन का विशेष आकर्षण बनी हुई है.

स्वाद और रंग के अनुरूप ले रहे मोदक

मिठाई व्यवसायी कमल सिंघल के मुताबिक इस बार गणेश चतुर्थी को खास बनाने के लिए अलग-अलग स्वाद और रंगों के मोदक तैयार किए गए हैं. पारंपरिक मोदक के साथ केसर, पिस्ता, गुलकंद, चॉकलेट, ड्राई फ्रूट और फलों के फ्लेवर वाले मोदक लोगों को पसंद आ रहे हैं. मोदकों को आकर्षक रंग और डिजाइन देकर तैयार किया गया है ताकि भगवान गणेश को भोग लगाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए भी यह विशेष आकर्षण बना हुआ है. उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी के दौरान मोदकों की मांग हर साल बढ़ती है और इस बार नए स्वाद वाले मोदकों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

पारंपरिक स्वाद के साथ नया अंदाज

गणेश चतुर्थी पर आमतौर पर भगवान गणेश को चावल के आटे, गुड़ और नारियल से बने पारंपरिक मोदक का भोग लगाया जाता है लेकिन बाड़मेर में पारंपरिक मोदक के साथ नए स्वादों को भी शामिल किया गया है. मोदकों को अलग-अलग रंग, आकार और सजावट के साथ तैयार किया गया है. भोग के समय इन्हें विशेष रूप से सजाई गई थाली में रखकर गणपति बप्पा को अर्पित किया गया है.

भगवान श्रीगणेश के लिए ऐसे तैयार किए गए है मोदक

भोग के लिए तैयार किए जाने मोदकों में पारंपरिक सफेद मोदक के साथ अलग-अलग स्वाद और रंगों के मोदक शामिल किए गए है. इनमें केसरिया मोदक, गुलाबी गुलकंद मोदक, हरे पिस्ता मोदक, पीले आम मोदक, भूरे चॉकलेट मोदक, नारियल वाले सफेद मोदक, हरे मावा-पिस्ता मोदक, लाल स्ट्रॉबेरी मोदक, बैंगनी ब्लूबेरी मोदक, काजू मोदक, ड्राई फ्रूट मोदक और तिरंगे रंग का विशेष मोदक आकर्षण का केंद्र बने हुए है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj