Tech

EPFO New Service: अब PF का हिसाब WhatsApp पर, ईपीएफओ ला रहा नई सर्विस, पैसे निकालना होगा आसान

अगर आपका PF अकाउंट है और बैलेंस या क्लेम का स्टेट्स देखने के लिए बार-बार EPFO की वेबसाइट या ऐप खोलना पड़ता है, तो जल्द ही यह काम आसान हो सकता है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO अपने मेंबर्स के लिए WhatsApp के जरिए कई सर्विसेस शुरू करने की तैयारी कर रहा है. इसके तहत मेंबर्स अपने मोबाइल फोन से PF बैलेंस, पासबुक, हाल के लेन-देन और क्लेम की स्थिति जैसी जानकारी हासिल कर सकेंगे. फिलहाल इस सर्विस की टेस्टिंग चल रही है और पूरे देश में इसे कब शुरू किया जाएगा, इसकी ऑफिशियल तारीख सामने नहीं आई है.

EPFO अपनी ऑनलाइन सेवाओं को आसान बनाने के लिए कई और बदलाव भी कर रहा है. इनमें UPI के जरिए PF से पैसे निकालने की सुविधा, नौकरी बदलने पर PF का अपने आप ट्रांसफर और छोटे क्लेम को जल्दी निपटाने के लिए ऑटो-सेटलमेंट की लीमिट बढ़ाना शामिल है. EPFO का मकसद मेंबर्स को कम कागजी कार्रवाई में तेज और आसान सर्विसेस देना है.

कैसे काम करेगी EPFO की WhatsApp सर्विस?

नई WhatsApp सर्विस शुरू होने के बाद मेंबर्स EPFO के वेरिफाइड WhatsApp नंबर पर ‘Hello’ लिखकर बातचीत शुरू कर सकेंगे. इसके बाद उन्हें अलग-अलग सेवाओं का ऑप्शन मिल सकता है. इनमें PF बैलेंस देखना, हाल के ट्रांजैक्शन की जानकारी लेना, क्लेम का स्टेट्स चेक करना और EPF पासबुक देखना शामिल होगा.

इसके अलावा Aadhaar से जुड़े ऑथेंटिकेशन में मदद और DBT से संबंधित अपडेट भी मिलने की उम्मीद है. यह सर्विस क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराए जाने की संभावना है, जिससे ज्यादा लोगों के लिए इसका इस्तेमाल आसान हो सके. हालांकि, अभी यह सर्विस टेस्टिंग फेज में है और इसके देशभर में शुरू होने का इंतजार है.

PF से जुड़े कई और बदलाव आने वाले हैं

EPFO सिर्फ WhatsApp सर्विस तक सीमित नहीं है. संगठन PF से जुड़े कई प्रोसेस को डिजिटल और तेज बनाने पर काम कर रहा है. इनमें UPI के जरिए PF से पैसे निकालने की सुविधा भी शामिल है. इसके अलावा छोटे और आसान क्लेम को जल्दी मंजूर करने के लिए ऑटो-सेटलमेंट की लिमिट बढ़ाई जा रही है.

नौकरी बदलने वाले कर्मचारियों के लिए भी बड़ी सुविधा आने वाली है. नए सर्विस के तहत नौकरी बदलने पर PF अकाउंट को अपने आप ट्रांसफर करने का प्रोसस आसान होगा. इसके साथ ही एक सेंट्रलाइज्ड डेटाबेस तैयार किया जा रहा है. इससे अलग-अलग रिकॉर्ड को एक जगह जोड़ने और सेवाओं में होने वाली देरी कम करने में मदद मिल सकती है.

नए नियमों में PF एडवांस निकालना हुआ आसान

EPFO के नए नियमों में PF से एडवांस निकालने के लिए अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से लीमिट तय की गई हैं. बीमारी के मामले में मेंबर्स अपने या परिवार के इलाज के लिए एडवांस ले सकते हैं और इस पर कोई तय संख्या की लीमिट नहीं है.

शिक्षा के लिए सदस्य अपने या परिवार के मेंबर की पढ़ाई के लिए 10 बार तक एडवांस ले सकते हैं. शादी के लिए 5 बार तक PF एडवांस लेने की अनुमति है. वहीं, घर खरीदने, घर बनाने, होम लोन चुकाने या घर की मरम्मत जैसे कामों के लिए भी 5 बार तक एडवांस लिया जा सकता है.

जरूरत के समय PF से मिलेगा फंड

नए नियमों में कुछ खास परिस्थितियों के लिए भी PF एडवांस का प्रावधान है. ऐसी स्थिति में मेंबर्स एक फाइनेंशियल ईयर में 2 बार तक एडवांस ले सकते हैं. कुछ मामलों में सदस्य अपने PF बैलेंस का 75% तक निकाल सकते हैं, हालांकि यह संबंधित नियम और एलिजिबिलिटी पर निर्भर करेगा. WhatsApp के जरिए जानकारी मिलने से सदस्यों को हर छोटी जानकारी के लिए वेबसाइट या ऑफिस का सहारा नहीं लेना पड़ेगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj