Rajasthan

Recipe: घर पर ऐसे बनाएं हलवाई जैसा त्रि-रंगी वेज पुलाव, समय भी लगेगा कम और स्वाद भी एकदम जबरदस्त

Last Updated:September 15, 2026, 07:14 IST

Vegetable Pulao Recipe: अगर आप घर पर मेहमानों के लिए कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ देखने में भी खास लगे, तो त्रि-रंगी वेज पुलाव बना सकते हैं. इसे तैयार करने के लिए उबले चावलों को तीन भागों में बांटकर अलग-अलग रंग दिए जाते हैं. वहीं सोयाबीन बड़ी के साथ आलू, प्याज, गोभी, टमाटर और हरी मिर्च को मसालों में अच्छी तरह पकाया जाता है. तेजपत्ता, मोटी इलायची, जीरा और लहसुन से पुलाव का स्वाद और खुशबू बढ़ती है. सब्जियों में गरम मसाला और सफेद मिर्च डालने से हलवाई स्टाइल का स्वाद आता है. आखिर में काजू, हरा धनिया और ठंडा होने के बाद अनार के दाने डालकर इसे सजाया जाता है.

कोटा. शादियों और पार्टियों में परोसा जाने वाला रंग-बिरंगा त्रि-रंगी वेज पुलाव देखने में जितना आकर्षक लगता है, स्वाद में भी उतना ही शानदार होता है. आमतौर पर लोग इसे किसी खास मौके पर ही खाते हैं, लेकिन इसे घर पर बनाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है. थोड़ी सी तैयारी और कुछ सामान्य सामग्री की मदद से आप घर पर ही हलवाई स्टाइल का स्वादिष्ट और खूबसूरत वेज पुलाव तैयार कर सकते हैं. मशहूर वेज डिश एक्सपर्ट शालू तिवारी के मुताबिक, इस पुलाव की खासियत इसके तीन रंग और इसमें इस्तेमाल होने वाली अलग-अलग सब्जियां हैं. इसमें सफेद, पीले और ऑरेंज रंग के चावल तैयार किए जाते हैं, जिन्हें मसालेदार सब्जियों और सोयाबीन बड़ी के साथ मिलाया जाता है.

सोयाबीन बड़ी प्रोटीन से भरपूर होती है, इसलिए यह पुलाव स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी बन जाता है. वहीं, काजू, हरा धनिया और अनार के दाने इसकी खूबसूरती और स्वाद दोनों बढ़ा देते हैं. इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय भी नहीं लगता. अगर आप घर में मेहमानों के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं या बच्चों को रंग-बिरंगी डिश खिलाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी एक अच्छा विकल्प हो सकती है. आइए जानते हैं त्रि-रंगी वेज पुलाव बनाने की पूरी आसान विधि.

तीन रंगों के चावल को ऐसे तैयार करें

सबसे पहले उबले हुए चावलों को तीन बराबर भागों में बांट लें. एक भाग को सफेद ही रखें. दूसरे भाग में थोड़ा सा पीला फूड कलर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. तीसरे भाग में ऑरेंज फूड कलर डालकर मिलाएं. इस तरह तीन रंगों के चावल तैयार हो जाएंगे. अब सोयाबीन बड़ी को पानी में भिगोकर रख दें. आलू, प्याज, गोभी, टमाटर और हरी मिर्च को काटकर तैयार कर लें. कढ़ाई में तेल गर्म करके तेजपत्ता, मोटी इलायची, जीरा और बारीक कटी हरी मिर्च का छौंक लगाएं. इसके बाद भीगी हुई सोयाबड़ी, आलू, प्याज और गोभी डालकर अच्छी तरह फ्राई करें. सब्जियों को जल्दी पकाने के लिए थोड़ा नमक डालें. फिर कुटा हुआ लहसुन डालकर मिलाएं. सब्जियां पकने के बाद इसमें कटे हुए टमाटर, गरम मसाला और सफेद मिर्च पाउडर डालें. सफेद मिर्च से पुलाव में हलवाई स्टाइल का खास स्वाद आता है. सभी सब्जियों को अच्छी तरह पकने तक भूनें.

इस तरह तैयार करें त्रि-रंगी पुलाव

अब एक बड़े बर्तन में थोड़े चावल और थोड़ी पकी हुई वेजीज की परत लगाएं. इसके बाद तीनों रंगों के चावल और वेजीज को थोड़ा-थोड़ा करके मिलाएं, ताकि सभी रंग और फ्लेवर अच्छी तरह मिल जाएं. ध्यान रखें कि चावल ज्यादा न टूटें. अंत में ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया, काजू और अनार के दाने डालें. अनार के दाने पुलाव थोड़ा ठंडा होने के बाद ही डालें, वरना उनका रंग फीका पड़ सकता है. अब आपका रंग-बिरंगा, स्वादिष्ट और पौष्टिक त्रि-रंगी वेज पुलाव तैयार है.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंFirst Published :

September 15, 2026, 07:14 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj