‘सब 100 करोड़ के पीछे भाग रहे’, दिलजीत ने गोविंदा को बताया बेमिसाल, बोले- ‘न कोई उनके जैसा था, न कभी पैदा होगा’

Last Updated:September 15, 2026, 14:11 IST
दिलजीत दोसांझ ने गोविंदा की तारीफ की, उन्हें महान कलाकार बताया और उनके साथ काम करने की इच्छा जताई. उन्होंने गोविंदा के गानों और डेविड धवन के साथ उनकी जोड़ी को भी सराहा.फोटो साभार: Insta/diljit dosanjh
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा बिग स्क्रीन से काफी समय से दूर हैं. हाल में ही पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने गोविंदा की भर-भरकर तारीफ की. उन्होंने एक्टर की फिल्मों की तारीफ करते हुए कहा कि वह जरूर चाहते हैं कि उनके साथ एक फिल्म करें. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि बॉलीवुड में गोविंदा जैसा न तो कोई था न ही कोई होगा. साथ ही उनके सुपरहिट गानों का जिक्र भी किया.
दिलजीत दोसांझ अपने ऑरा वर्ल्ड टूर की वजह से चर्चा में हैं. जल्द ही वह भारत में भी अपना कॉन्सर्ट करने वाले हैं. इस बीच सोमवार को अपने फैंस से इंस्टाग्राम लाइव पर उन्होंने बातचीत की. जहां उन्होंने अहमदाबाद में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर रिएक्ट किया. साथ ही गोविंदा की फिल्म का गाना भी गुनगुनाने लगे. दिलजीत दोसांझ ने कहा:
मैं गोविंदा का बड़ा फैन रहा हूं. उनके जैसा स्टार न तो कोई हुआ और न ही होगा. गोविंदा तो गोविंदा हैं. उनकी किसी फिल्म में मैं उनके साथ जरूर काम करना चाहता हूं. मेरी ये इच्छा अधूरी ही रह गई है. उनकी कॉमिक टाइमिंग की कोई बराबरी नहीं कर सकता. वह ग्रेट आर्टिस्ट हैं.
दिलजीत दोसांझ ने की गोविंदा के गानों की तारीफइस दौरान दिलजीत दोसांझ ने गोविंदा की फिल्म ‘जिस देश में गंगा रहता है’ का गाना ‘केम छे’ गाना भी गुनगुनाया. इस दौरान दिलजीत ने आगे गोविंदा के बारे में बात करते हुए कहा कि गोविंदा के गाने भी खूब शानदार थे. डेविड धवन और गोविंदा की जोड़ी कमाल की थी. उन फिल्मों की बात ही कुछ और होती थी. आजकल तो लोगों को इस बात में खुशी मिलती है कि उनकी फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. मगर गोविंदा सर की फिल्में जो खुशी देती थी वो आजकल की रेस से कहीं आगे होती थी. उन्होंने तुझे भगा लाया तेरे बाप के घर से, दुल्हन तो जाएगी दूल्हे राजा के साथ से लेकर कई गानों का जिक्र भी किया.
गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ीबता दें गोविंदा और डेविड धवन ने एक साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण किया. जोड़ी नंबर 1, राजा बाबू, बड़े मियां छोटे मियां, पार्टनर से लेकर कुली नंबर 1 जैसी फिल्मों में गोविंदा ने लीड रोल प्ले किया और उन्हें लोगों ने खूब प्यार दिया.
About the AuthorVarshaSenior Sub Editor
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
September 15, 2026, 14:11 IST



