अभिषेक-वैभव को मुंह चिढ़ा रहा है ये ‘महा-रिकॉर्ड’, 9 लगातार गेंदों पर छक्के मारने का चैलेंज, किस पर लगाएंगे दांव?

होमखेलक्रिकेट
अभिषेक-वैभव को मुंह चिढ़ा रहा है ये ‘रिकॉर्ड’, 9 लगातार गेंदों पर छक्का लगाओ
Last Updated:September 15, 2026, 13:56 IST
challenge for abhishek- vaibhav: नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 27 सितंबर 2023 को मंगोलिया के खिलाफ वह कारनामा किया था, जो टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बन गया. अब भारतीय क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक वर्मा जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों को देखकर सवाल उठता है कि क्या इनमें से कोई इस असंभव से दिखने वाले रिकॉर्ड को चुनौती दे सकता है? जवाब है मौका जरूर है, लेकिन दीपेंद्र के रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए बल्लेबाज को लगभग हर गेंद को स्टेडियम के बाहर भेजना होगा.क्यों हैा अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी के पास सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ना का ज्यादा मौका
नई दिल्ली. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे बल्लेबाज जब-जब 22 गज की पट्टी पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे उनके सामने एक ऐसा रिकॉर्ड होगा जिसको तोड़ने के लिए पहले 9 गेंद जो खेलेंगे उसको बाउंड्री पार छक्के के लिए भेजना होगा क्योंकि टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक सिर्फ नौ गेंदो पर आया है. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में जैसे अभिषेक खेले उनसे आस जरूर लगाई जा सकती है पर टूटते देखना बहुत मुश्किल है.
इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि रिकॉर्ड बना है तो टूटेगा ही पर टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक सिर्फ 9 गेंदों में 50 रन ठोक देना क्रिकेट की उन उपलब्धियों में शामिल है, जिसे देखकर आज भी दुनिया हैरान होती है. नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 27 सितंबर 2023 को मंगोलिया के खिलाफ वह कारनामा किया था, जो टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बन गया. अब भारतीय क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक वर्मा जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों को देखकर सवाल उठता है कि क्या इनमें से कोई इस असंभव से दिखने वाले रिकॉर्ड को चुनौती दे सकता है? जवाब है मौका जरूर है, लेकिन दीपेंद्र के रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए बल्लेबाज को लगभग हर गेंद को स्टेडियम के बाहर भेजना होगा.
7 छक्के 2 चौकों से कम में नहीं बनेगी बात
टी20 क्रिकेट में आज बल्लेबाज पहली गेंद से ही गेंदबाज पर हमला करने के लिए तैयार रहता है. पावरप्ले का फायदा उठाकर 20-25 गेंदों में अर्धशतक लगाना अब कोई बहुत असाधारण बात नहीं रह गई है. लेकिन 9 गेंद में 50 रन की कहानी बिल्कुल अलग है. दीपेंद्र सिंह ऐरी ने मंगोलिया के खिलाफ अपनी तूफानी पारी में लगातार छक्कों की ऐसी बारिश की कि रिकॉर्ड बुक ही बदल गई. उनकी पारी ने यह बता दिया कि टी20 क्रिकेट में भी कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं, जिन्हें तोड़ने के लिए सिर्फ शानदार बल्लेबाजी नहीं बल्कि असाधारण ताकत, टाइमिंग और परिस्थितियों का साथ भी चाहिए. दीपेंद्र का रिकॉर्ड तोड़ना सिर्फ आक्रामक बल्लेबाजी का मामला नहीं है. 9 गेंदों में 50 रन बनाने के लिए छक्के ही सबसे बड़ा हथियार होंगे. अगर बल्लेबाज सिर्फ छक्के लगाए तो 8 छक्कों के बाद 48 रन बनेंगे और नौवीं गेंद पर एक और छक्का लगते ही 54 रन हो जाएंगे. यानी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए नौ गेंदों में कम से कम सात छक्के और कुछ चौकों का ऐसा संयोजन चाहिए, जिससे 50 रन पूरे हो जाएं. एक भी डॉट गेंद या सिर्फ सिंगल-डबल इस चुनौती को और मुश्किल बना देगा.
वैभव अभिषेक कैसे तोड़ेंगे ये रिकॉर्ड?
अब जब भारत के पास वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक वर्मा जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं, तो इस रिकॉर्ड को लेकर चर्चा होना स्वाभाविक है. खासकर वैभव की बल्लेबाजी शैली ऐसी है कि वह पहली गेंद से ही बड़े शॉट खेलने से पीछे नहीं हटते. कम उम्र में उन्होंने जिस तरह की पावर हिटिंग दिखाई है, उससे उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड आने वाले समय में जुड़ सकते हैं. अभिषेक वर्मा के लिए भी चुनौती कम नहीं है. वह बड़े शॉट लगाने की क्षमता रखते हैं, वैभव के सामने अलग तरह की चुनौती है. अगर उन्हें ओपनिंग मिलती है और सामने ऐसी पिच हो जहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आए, तो उनके पास रिकॉर्ड को चुनौती देने का सबसे बेहतर मौका हो सकता है. लेकिन नौ गेंदों में 50 रन के लिए सिर्फ प्रतिभा काफी नहीं होगी. गेंदबाज की गलती, मैदान की लंबाई, हवा, पिच और सबसे बढ़कर लगातार सही टाइमिंग सब कुछ एक साथ उनके पक्ष में होना चाहिए.
दीपेंद्र सिंह ऐरी का 9 गेंदों वाला रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि इसे तोड़ने के लिए बल्लेबाज को लगभग हर गेंद पर छक्के की मानसिकता के साथ उतरना पड़ेगा. वैभव और अभिषेक के पास वह आक्रामकता जरूर है, लेकिन रिकॉर्ड अपने आप में इतना बड़ा है कि इसके टूटने के लिए एक असाधारण दिन का इंतजार करना होगा. यानी चुनौती साफ है—गेंदें नौ, लक्ष्य 50 और गलती की कोई गुंजाइश नहीं. वैभव या अभिषेक अगर कभी इस रिकॉर्ड को चुनौती देने उतरते हैं, तो उन्हें सिर्फ तेज बल्लेबाजी नहीं बल्कि टी20 क्रिकेट की सबसे विस्फोटक पारियों में से एक खेलनी होगी.
About the AuthorRajeev MishraAssociate editor
राजीव मिश्रा, खेल पत्रकारिता में एक जाना पहचाना चेहरा है जो अपनी बेबाक विशलेषण के लिए जाने जाते है. वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स …
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 15, 2026, 13:56 IST



