Entertainment

B Grade Actress: ‘स्मूच करने लगा, गालों पर लग गया थूक’, ‘तारक मेहता’ की एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- एक ने रात गुजारने को कहा

Last Updated:September 15, 2026, 18:17 IST

टीवी से बोल्ड वेब सीरीज में काम कर चुकीं नेहल वडोलिया कई बार बॉलीवुड, कास्टिंग काउच और इंडस्ट्री के कड़वे सच पर रिएक्ट कर चुकी हैं. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी नजर आ चुकीं नेहल वडोलिया ने ये तक बता चुकीं हैं कि वह सुसाइड तक करने वाली थीं.

एक बार सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में नेहल वडोलिया ने खुलासा किया था कि काम के बदले एक एक्टर ने उनसे फेवर मांगा था. वह चाहता था कि वह उनके घर पर एक रात गुजारे. वह कई बार ऐसी घिनौनी हकीकत से रूबरू हो चुकी हैं.

ऐसी एक घटना का जिक्र करते हुए नेहल वडोलिया ने बताया था कि एक एक्टर हैं जो उनके फैन रहे हैं. कई बार मिले भी हैं और बातचीत भी करते थे. एक बार मिलने को बुलाया. इस इंटरव्यू में नेहल ने किसी का भी नाम नहीं लिया. लेकिन ये जरूर बताया कि उस एक्टर ने उन्हें अपने घर बुलाया और रात गुजारने की ख्वाहिश जताई.

टीवी से बोल्ड वेब सीरीज में काम कर चुकीं नेहल वडोलिया कई बार बॉलीवुड, कास्टिंग काउच और इंडस्ट्री के कड़वे सच पर रिएक्ट कर चुकी हैं. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी नजर आ चुकीं नेहल वडोलिया ने ये तक बता चुकीं हैं कि वह सुसाइड तक करने वाली थीं.

Add as Preferred Source on Google

एक बार सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में नेहल वडोलिया ने खुलासा किया था कि काम के बदले एक एक्टर ने उनसे फेवर मांगा था. वह चाहता था कि वह उनके घर पर एक रात गुजारे. वह कई बार ऐसी घिनौनी हकीकत से रूबरू हो चुकी हैं.

नेहल वडोलिया का कहना है कि कुछ एक्टर और लोग हैं जो उनके बोल्ड प्रोजेक्ट को देख चुके हैं. वह चाहते हैं कि जैसे वह बोल्ड सीन्स करती हैं वह उनके साथ भी करें. लोगों की गंदी सोच के चलते वह कई बार कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं.

talkwithmanvendra पॉडकास्ट में नेहल वडोलिया ने खुलासा किया था कि बॉलीवुड पार्टी भी बहुत डेंजर होती है. जहां नशा और ड्रग्स तो बहुत आम होता है. बल्कि बड़े बड़े स्टार्स लड़कियों और मॉडलों को लेकर घूमते हैं. वह ऐसी हरकत भी करते हैं जिन्हें वह शब्दों में बयां नहीं कर सकतीं.

इस इंटरव्यू में उन्होंने कास्टिंग काउच का एक और घटना का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि एक बहुत ही फेमस आदमी हैं. सबने उनका बहुत काम देखा है. एक बार उन्होंने उन्हें अपने घर बुलाया. एक्ट्रेस ने कहा, ‘उस आदमी ने मुझे कहा चलो तुमको मुंबई दिखाता हूं. वह मुझे अपनी बालकनी में ले गया. इसके बाद वह मेरी तारीफ करने लगा कि मैं अच्छा काम करती हूं और बहुत आगे जा सकता हूं. मैं तब सोच रही थी कि ये आदमी इतना फेमस है. जरूर अच्छे से ही पेश आएगा. लेकिन अगले ही पल जो हुआ मैं हैरान रह गई.’

वह आगे बताती हैं, ‘थोड़ी ही देर बाद वह मेरे होंठों पर स्मूच करने लगता है. मैंने तुरंत अपना हाथ लगाया और चेहरा मोड़ लिया. उसका थूक मेरे गालों पर लग गया.’ एक्ट्रेस ने बताया कि इस तरह की गंदगी ग्लैमर की दुनिया में आम है. बता दें नेहल वडोलिया ने बी ग्रेड फिल्म ‘जूली’, ‘गंदी बात’ जैसे प्रोजेक्ट में काम किया है. वह अब इंटीमेसी को-ऑर्डिनेटर के तौर पर भी काम करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 15, 2026, 18:17 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj