राजस्थान निकाय चुनाव नतीजों के 24 घंटे में दिल्ली क्यों पहुंचीं दिव्या मदेरणा, क्या कांग्रेस ने Gen-Z को नजरअंदाज किया?

Last Updated:September 15, 2026, 18:18 IST
राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजे आने के 24 घंटे के भीतर कांग्रेस की फायरब्रांड नेता और पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा दिल्ली पहुंच गई हैं. दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान की बैठक के बाद मदेरणा ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला. लेकिन इशारों-इशारों में राजस्थान नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस नेताओं को Gen-Z भागीदारी पर भी बड़ा बयान दे दिया. क्या कांग्रेस की राजस्थान निकाय चुनाव में बीजेपी के मुकाबले हालत पतली होने में युवाओं को टिकट नहीं देना है?राजस्थान निकाय चुनाव के रिजल्ट आते ही दिल्ली क्यों पहुंची दिव्या मदेरणा?
नई दिल्ली. राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के चुनाव के नतीजे घोषित हुए अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे की कांग्रेस की फायरब्रांड नेता दिव्या मदेरणा ने बड़ा बयान दे दिया. मारवाड़ के दिग्गज कांग्रेसी नेता महिपाल मदेरणा की बेटी दिव्या मदेरणा ने यह बयान दिल्ली में और वो भी आलाकमान के मुलाकात के बाद दिया है. मदेरणा दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान द्वारा बुलाई गई अहम बैठक में हिस्सा लेने पहुंचीं थीं. पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा ने राजस्थान के चुनावी नतीजों और राजनीति में युवाओं खासकर Gen-Z की बढ़ती भागीदारी को लेकर बड़ा बयान दिया है. दिव्या मदेरणा ने इशारों-इशारों में राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस की पतली हालत के लिए प्रदेश के बड़े नेताओं पर ठीकरा फोड़ा है. आइए जानते हैं राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजे के बाद राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी तो फिर से नहीं शुरू हो जाएगी?
दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिव्या मदेरणा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि बीजेपी पिछले तीन सालों से जिस तथाकथित सुशासन की बात कर रही थी, उसे जनता ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है. बीजेपी की नीतियां असफल साबित हुई हैं और उनके तीन साल के कार्यकाल को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस ने जनता का भारी समर्थन हासिल किया है, जो यह स्पष्ट संकेत देता है कि आने वाले समय में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करेगी.’
दिव्या मदेरणा का दिल्ली दौरा, क्या होने वाला है कुछ बड़ा?
लेकिन दिव्या ने इशारों-इशरों में राजस्थान कांग्रेस की गुटबाजी पर भी आलाकमान को इशारा कर दिया है. मदेरणा का यह दिल्ली दौरा केवल एक सामान्य बैठक का हिस्सा नहीं माना जा रहा है. राजस्थान निकाय चुनावों के बाद प्रदेश संगठन में बड़े बदलावों और 2028 विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर हाईकमान के साथ उनकी चर्चा को बेहद अहम माना जा रहा है.
VIDEO | Delhi: Former Congress MLA Divya Maderna on the by-election and Congress meeting, says, “I feel that the good governance that the BJP had been talking about for the last nearly three years has been completely rejected. The BJP’s policies have been rejected, and their… pic.twitter.com/MOqTD0mDUr



