डेढ़ लाख चुकाए, फिर भी नहीं दिया शव, अस्पताल में मचा जमकर मचा हंगामा

Last Updated:September 15, 2026, 21:55 IST
श्रीगंगानगर में जिला अस्पताल के ठीक सामने स्थित आरेस अस्पताल सोमवार को अखाड़ा बन गया, जब एक मृतक के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा काटा. परिजनों का सीधा और गंभीर आरोप था कि इलाज का बकाया बिल चुकता न होने की वजह से अस्पताल प्रबंधन उनके मरीज का शव परिजनों को सौंपने से इनकार कर रहा है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उग्र हो रहे परिजनों को शांत कराने में जुट गई. श्रीगंगानगर में अस्पताल के बाहर हंगामा.
श्रीगंगानगर. राजस्थान के श्रीगंगानगर में शव न देने के आरोप को लेकर हंगामा मच गया है. सोमवार को मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर बकाया भुगतान नहीं होने तक शव नहीं देने का आरोप लगाया. इस बात को लेकर परिजन काफी गुस्से में आ गए. घटना की जिला अस्पताल के सामने आरेस अस्पताल की बताई जा रही है. सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराने की कोशिश की.
मृतक के परिजनों का कहना है कि वे अस्पताल में इलाज के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये का भुगतान कर चुके हैं. जबकि करीब 52 हजार रुपये अभी बकाया बताए जा रहे हैं. इसी बकाया राशि को लेकर शव देने में परेशानी होने का परिजनों ने आरोप लगाया. हालांकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले में क्या कहा गया है. इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.
मौत को लेकर भी उठ रहे सवाल
मामला यहीं नहीं रुका. एसपी को दी शिकायत में मृतक की मां रोशनी देवी ने बताया कि उनका परिवार मजदूरी करके अपना घर चलाता है. उनका 20 साल का बेटा महावीर भी मजदूरी करता था. रोशनी देवी के मुताबिक, गजसिंहपुर निवासी राजा सिंह ने महावीर को काम के लिए बुलाया था. महावीर उनकी ढाणी में काम करने के लिए गया था. इसके बाद उसके साथ मारपीट हुई. इन्हीं आरोपों को लेकर परिजनों ने शिकायत में गंभीर आरोप लगाए हैं.
पुलिस कर रही है मामले की जांच
वहीं दूसरी तरफ से कहा जा रहा है कि उसके साथ कोई मारपीट नहीं हुई. उसने कोई दवाई पी है जिसके बाद उसकी मौत हुई है. हंगामे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से जानकारी ली. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही शव रोकने के आरोप और मारपीट की शिकायत को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी.
Location :
Ganganagar,Rajasthan
First Published :
September 15, 2026, 21:54 IST



