6,4,4,6,6,4… हैरी ब्रूक ने एक ओवर में कूट डाले 30 रन, हर गेंद पर बाउंड्री खाकर दहल गया गेंदबाज

होमखेलक्रिकेट
हैरी ब्रूक ने एक ओवर में कूटे 30 रन, हर गेंद पर बाउंड्री खाकर दहल गया गेंदबाज
Last Updated:September 16, 2026, 07:37 IST
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हैरी ब्रूक ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गदर मचा दिया. श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में ब्रूक ने 114 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने दुनिथ वेल्लालगे के एक ओवर में 30 रन कूट डाले, जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 3 चौके भी लगाए. ब्रूक की इस दमदार बल्लेबाजी से इंग्लैंड को बड़ी जीत मिली.हैरी ब्रूक ने एक ओवर में बनाए 30 रन
नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टी20 कैप्टन हैरी ब्रूक ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सनसनी मचा दी है. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में ब्रूक ने 49 गेंद में नाबाद 114 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के भी उड़ाए. इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में श्रीलंकाई गेंदबाज दुनिथ वेल्लालगे के खिलाफ ऐसा कहर बरपाया कि एक ओवर में 30 रन कूट दिए. हैरी ब्रूक ने ये कारनामा पारी के 5वें ओवर में किया.
वेल्लालगे के खिलाफ ब्रूक ने पहली ही गेंद पर मिड ऑन की तरफ सिक्स उड़ाया. इसके बाद दूसरी और तीसरी गेंद पर ब्रूक ने दो कड़क चौके जड़ दिए. लगातार तीन बाउंड्री के बाद ब्रूक ने चौथी और पांचवीं पर गेंद पर लगातार छक्के लगाए. वेल्लालगे को लगा कि वह अंतिम गेंद पर वापसी करेंगे, लेकिन ब्रूक ने उस पर भी चौका जड़कर ओवर को 30 रन का बना दिया. इस ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के कारण ब्रूक ने सिर्फ 20 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली.
इंग्लैंड ने बनाए 20 ओवर में 254 रन का स्कोर
श्रीलंका के खिलाफ हैरी ब्रूक की तूफानी पारी से इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 254 रन का स्कोर खड़ा किया. इंग्लैंड की तरफ से हैरी ब्रूक के अलावा जोस बटलर ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. बटलर ने सिर्फ 44 गेंद में 80 रनों की दमदार पारी खेली. बटलर ने अपनी इस पारी में 8 चौके और 3 छक्के भी लगाए. इसके अलावा विल जैक्स ने भी 21 रनों का योगदान दिया, जबकि एन्यूरिन डोनाल्ड ने 12 और टॉम बेंटन ने भी 10 रन बनाए.
श्रीलंकाई बल्लेबाजी रही कमजोर
इंग्लैंड के खिलाफ 254 रनों के जवाब में श्रीलंका की बल्लेबाजी बहुत ही कमजोर रही. टीम 19 ओवर में सिर्फ 135 रन बनाकर सिमट गई.जिससे इंग्लैंड ने 119 रनों से मैच को अपने नाम किया. श्रीलंका की तरफ से दुनिथ वेल्लालगे ने 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 37 रनों की पारी खेली. इसके अलावा और कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सके. वहीं, इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में सनी बेकर ने सबसे ज्यादा 3 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा लियाम डॉसन और जेमी ओवरटन ने भी 2-2 विकेट लिए. जोश टंग, विल जैक्स और आदिल राशिद को एक-एक सफलता मिली.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 16, 2026, 07:37 IST



