Sports

IND vs WI LIVE Team Announcement: शाम छह बजे के बाद घोषित होगी भारतीय टीम, क्या चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की होगी छुट्टी

होमखेलक्रिकेट

शाम 6 बजे के बाद घोषित होगी भारतीय टीम, क्या चीफ सिलेक्टर अगरकर की होगी छुट्टी

Last Updated:September 16, 2026, 14:24 IST

India ODI Squad For West Indies Series Announcement LIVE: 27 सितंबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच वाइट बॉल फॉर्मेट की लंबी सीरीज होनी है, जिसके लिए आज सीनियर मेंस सिलेक्शन कमिटी की बैठक होनी है. कहा जा रहा है कि…और पढ़ेंशाम 6 बजे के बाद घोषित होगी भारतीय टीम, क्या चीफ सिलेक्टर अगरकर की होगी छुट्टीZoom

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज

IND vs WI Squad 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान होना है. चेयरमैन अजीत अगरकर की अगुवाई वाली BCCI की सिलेक्शन कमिटी आज दिल्ली में बैठक करेगी. इस बैठक में 27 सितंबर से शुरू होने वाली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया जाएगा. कहानी में ट्विस्ट है कि रोहित शर्मा के भविष्य के साथ-साथ चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का फ्यूचर भी खतरे में है. सूत्रों की माने तो अजीत अगरकर का कार्यकाल बीसीसीआई नहीं बढ़ाने वाला है.

September 16, 202614:22 IST

IND vs WI LIVE: मीटिंग शुरू नहीं, अब शाम को होगा टीम का ऐलान

सिलेक्शन कमिटी की मीटिंग अभी तक शुरू नहीं हुई है. इसे शाम तक के लिए टाल दिया गया है. अब इसके शाम 6 या 6:30 बजे शुरू होने की उम्मीद है. पहले सिर्फ वनडे टीम का ऐलान होना था, लेकिन अब वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I और ईरानी कप के लिए भी टीमों का ऐलान किया जाएगा.

September 16, 202614:09 IST

Asian Games 2026: एशियन गेम्स से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती

अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज से इंजर्ड होकर बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स में भी भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं होंगे. ऐसे में इस मिस्ट्री स्पिनर की जगह विपराज निगम को एशियन खेलों के लिए जापान ले जाया जाएगा.

September 16, 202614:04 IST

Indian cricket team announced live: वर्ल्ड कप तक भारत का सफर!

मौजूदा FTP में भारत के 17 मैच बाकी हैं और नई लिस्ट आने पर कुछ और मैच भी जुड़ सकते हैं. फिलहाल भारत को ये सीरीज खेलनी है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच (सितंबर-अक्टूबर, 2026)
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच (नवंबर-दिसंबर, 2026)
श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच (दिसंबर, 2026)
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैच (जनवरी, 2026)

September 16, 202614:00 IST

IND vs WI: तीन वनडे और तीन टी-20 का कार्यक्रम

27 सितंबर, 30 सितंबर और 3 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज के बीच वनडे मैच होंगे जबकि पांच मैच की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ में और आखिरी मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा.

September 16, 202613:40 IST

IND vs WI: अगरकर का जाना रोहित के लिए फायदेमंद?

अगर अजीत अगरकर का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया जाता है तो ये रोहित शर्मा के लिए राहत भरी खबर हो सकती है क्योंकि बीच में ऐसी कई खबरें आईं थीं कि पूर्व भारतीय कप्तान और चीफ सिलेक्टर के बीच रिश्ता ठीक नहीं है. रोहित हर हाल में 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं जबकि मौजूदा चयन समिति उन्हें टीम में शामिल नहीं करना चाहती.

September 16, 202613:33 IST

Ajit Agarkar future: अजीत अगरकर का कार्यकाल नहीं बढ़ेगा?

खबरों के मुताबिक BCCI चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल नहीं बढ़ाने वाला है. पहले चर्चा थी कि हेड कोच गौतम गंभीर और अजीत अगरकर की जोड़ी विश्व कप 2027 तक बनी रहेगी, लेकिन अब अगरकर की जगह नया चीफ सिलेक्टर बनाए जाने की चर्ता है. मीडिया सूत्रों की माने तो पार्थिव पटेल का नाम सबसे आगे चल रहा है. अन्य दावेदारों में साउथ जोन के सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा भी हैं.

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 16, 2026, 13:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj